उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

लखनऊ कोर्ट को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली

लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के छह जिला कोर्ट लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, आजमगढ़ और अमरोहा को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे प्रशासन और शासन के बीच हड़कंप मच गया। भनक लगते हीं आनन-फानन में कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इसके साथ ही पूरे प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं कचहरी में घूम रहे तीन संदिग्ध को भी हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया गया है। इधर, मेरठ जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने बाद परिसर को खाली करा दिया गया। एएसपी बजरंग प्रसाद और सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बम निरोधक दस्ते और डाग स्क्वायड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। वहीं लखनऊ कोर्ट को सोमवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसमें आईएसआई का जिक्र किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में सघन तलाशी ली। तीन दिन में यह दूसरी धमकी है। हालांकि जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

दो दिन पहले भी आया था मेल
दो दिन पहले भी जिला जज की मेल आईडी पर मेल आया था, जिसमें जिला जज और वकीलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। तभी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर कचहरी की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि मेल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है साइबर की टीम इस पर काम कर रही है।
आजमगढ़ में कचहरी को भी धमकी
आजमगढ़ दीवानी कचहरी को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना मिलते ही कचहरी परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया और सभी न्यायिक कार्यवाही स्थगित कर दी गईं। आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अमरोहा जिला न्यायालय में हड़कंप
अमरोहा जिला न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोकने की मांग की गई और जज के चैंबर में 12 आरडीएक्स बम होने का दावा किया गया। धमकी के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने कचहरी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है।
अलीगढ़ न्यायालय में खलबली
अलीगढ़ दीवानी न्यायालय परिसर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर को खाली करा लिया। एसएसपी के निर्देश पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी ली।
वाराणसी में वकील-कर्मचारियों में दहशत
वाराणसी कचहरी परिसर में जजों के चैंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। जिला जज ने अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस घटना से वकीलों और कर्मचारियों में भय है, पुलिस जांच कर रही है और सुरक्षा मजबूत करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।
आज यानी एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही सरकार ने बड़ा झटका दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 218 रुपए तक महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने इसके दाम अचानक बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा अब रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल कर पाएंगे।
01 अप्रैल 2026 का राशिफल। जानें अपनी राशि के अनुसार करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन का हाल। क्या कहते हैं आपके सितारे?
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सिस्टेमिक इन्फेक्शन के इलाज के बाद वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।