×

भाजपा के पतन की शुरुआत हो गई है - पटवारी

By: Gulab rohit

Jun 19, 2025just now

view1

view0

भाजपा के पतन की शुरुआत हो गई है - पटवारी

गंजबासौदा। नगर के योगेश्वरी गार्डन में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सर्जन अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन सजन अभियान की परीक्षका श्रीमती ममता भूपेश भैरवा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी प्रभुसिंह ठाकुर, सह प्रभारी तरबर सिंह लोधी, राजेंद्र मालवीय, जहीर अहमद, मोहित रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधी बात करते हुए, उन्हें सृजन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
श्री जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा का पतन शुरू हो गया है। आगामी 2028 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। संगठन के सृजन कार्यक्रम की मध्य प्रदेश से शुरू हुआ है और विदिशा जिले को पायलट प्रोजेक्ट बनाया है। यह हम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहनों को 3 हजार प्रति माह देने की घोषणा की थी, 19 महीने बीत जाने के बाद भी घोषणा मात्र घोषणा बनकर रह गई हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन विगत चुनावों में हार को लेकर काफी गंभीर है। कांग्रेस में अभी भी कांग्रेसी विचारधारा के कार्यकर्ता मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की दावेदारी के लिए वे ही कार्यकर्ता आगे आए, जो 24 घंटे संगठन व राजनीति कार्य करने के लिए समय दे सकें। उन्होंने कहा कि समयदान करने वाले कार्यकर्ता जो 24 घंटे संगठन का कार्य कर सकें, वही राजनीति करें।
कार्यक्रम को संगठन सृजन अभियान की परीक्षका श्रीमती ममता भूपेश भैरवा, पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा, कुणाल चौधरी, प्रभु सिंह ठाकुर, वीर सिंह रघुवंशी, मोहित रघुवंशी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपने विचार रखें।
कार्यक्रम की पश्चात केंद्रीय पर्यवेक्षक ममता भूपेश भैरवा ने कार्यकर्ताओं से रायसुमारी की।
इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीज

1

0

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीज

अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मरीज

Loading...

Jun 19, 2025just now

खुशखबरी! दीपावली से लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश सरकार देगी डेढ़ हजार 

1

0

खुशखबरी! दीपावली से लाड़ली बहनों को मध्यप्रदेश सरकार देगी डेढ़ हजार 

बड़वानी में सिकल सेल एनिमिया दिवस पर हुए समारोह में पहले राष्ट्रपति का आना कैंसिल हो गया और अब खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी नहीं पहुंच पाए, लेकिन सीएम इंदौर से वर्चुअली आयोजन से जुड़े और लोगों को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

Loading...

Jun 19, 20256 hours ago

रजिस्ट्री चाहे जब हो, खाली प्लॉट का टैक्स वर्ष 2019 से आपको भरना होगा

1

0

रजिस्ट्री चाहे जब हो, खाली प्लॉट का टैक्स वर्ष 2019 से आपको भरना होगा

रीवा नगर निगम की टैक्स प्रणाली आम जनता के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। निगम द्वारा नियम बनाया गया है कि भवन अनुज्ञा के लिए वर्ष 2019 से खाली प्लॉट का टैक्स देना अनिवार्य है, भले ही प्लॉट अभी खरीदा गया हो।

Loading...

Jun 19, 20258 hours ago