×

पंजाब में 30 की मौत... आपदा प्रभावित राज्य घोषित... दिल्ली में यमुना ने बढ़ाई धड़कन

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव के लिए सेना के साथ अन्य टीमें मोर्चे पर डटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

By: Arvind Mishra

Sep 03, 202511:06 AM

view10

view0

पंजाब में 30 की मौत... आपदा प्रभावित राज्य घोषित... दिल्ली में यमुना ने बढ़ाई धड़कन

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है।

  • राजधानी दिल्ली में 10 हजार लोगों को बचाया

  • दिल्ली लोहा पुल से ट्रेनों की आवाजाही भी बंद

  • हिमाचल के कुल्लू-मनाली में अब भूस्खलन

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब

देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राहत और बचाव के लिए सेना के साथ अन्य टीमें मोर्चे पर डटी हैं। प्रभावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा रही हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है। यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। इसके चलते ट्रेनों और वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। दरअसल, दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान (205 मीटर) के ऊपर 206.80 मीटर पर बह रही है। यमुना बाजार-तिब्बती बाजार में पानी भरा है। निचले इलाकों से 10 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। दिल्ली में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। आनलाइन क्लास चल रही हैं। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांधी नगर के यमुना खदर क्षेत्र में पानी भर गया है। बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है।

पंजाब के 23 जिलों में बढ़ा

इधर, पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ के चलते राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित किया है। प्रदेश के सभी 23 जिले बाढ़ है, 1200 से ज्यादा गांवों में पानी है। अब तक 30 लोगों की मौत हुई है, तीन लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में 324 गुरदासपुर के हैं।

हिमाचल में 1300 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 1300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। पिछले 24 घंटे में 10 लोगों की मकान गिरने और भूस्खलन में मौत हुई। बुधवार को सुबह कुल्लू में भूस्खलन में 2 लोगों की मौत हो गई। शाम को मंडी के सुंदरनगर में दो घरों पर भूस्खलन हुई थी। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। मलबे से तीन शव आज सुबह निकाले गए हैं। राज्य के 7 जिलों में स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है।

यूपी के 20 शहरों बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में तेज बारिश से हालात बिगड़े हैं। नोएडा (गौतमबुद्धनगर) में जगह-जगह पानी भरा हुआ है। मथुरा में यमुना में बाढ़ है। बांके बिहारी मंदिर से यमुना का पानी केवल 400 मीटर दूर है। यहां 900 परिवार प्रभावित हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल की बाउंड्री तक पहुंच गया है।

जम्मू-कश्मीर में डूब गए मंदिर  

जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश जारी है। अखनूर में चिनाब नदी उफान पर है। नदी का पानी बढ़ने से जिया पोटा घाट डूब गया है और घाट पर स्थित मंदिर डूबने लगे हैं। कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। श्रीनगर में दूधगंगा नाले का जलस्तर बढ़ा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

भोपाल में झमाझम, हरदा का संपर्क टूटा

तिघरा के 7, तवा बांध के 5 गेट खोले

इधर, मध्यप्रदेश में बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन समेत 18 जिलों में भारी और 8 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजधानी भोपाल में देर रात से ही तेज बारिश हो रही है। सुबह भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इससे कई कॉलोनियां जलमग्न हो गई। ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। जबलपुर में बरगी बांध का जलस्तर 422.85 मीटर पहुंच गया है।  नर्मदापुरम में मंगलवार रात से बारिश जारी है। तवा डैम के 5 गेट खोले गए हैं।  हरदा में बारिश के चलते अजनाल, मटकुल, देदली, माचक और गंजाल नदियां उफान पर हैं। कई गांवों का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है।
  
COMMENTS (0)

RELATED POST

ट्रम्प का बड़ा बयान: 'भारत-रूस चीन के पाले में', टैरिफ को यूक्रेन युद्ध से जोड़ा

4

0

ट्रम्प का बड़ा बयान: 'भारत-रूस चीन के पाले में', टैरिफ को यूक्रेन युद्ध से जोड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि भारत और रूस चीन के हाथों में चले गए हैं। उन्होंने भारत पर लगाए गए टैरिफ को सही ठहराते हुए इसे यूक्रेन युद्ध रोकने और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा से जोड़ा।

Loading...

Sep 05, 2025just now

रूसी तेल पर नवारो के आरोप भारत को नागवार, MEA ने बयान को 'पूरी तरह झूठा' कहा

3

0

रूसी तेल पर नवारो के आरोप भारत को नागवार, MEA ने बयान को 'पूरी तरह झूठा' कहा

भारत ने अमेरिका के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के रूस-भारत संबंधों पर दिए बयानों को गलत और भ्रामक बताया। विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि भारत-अमेरिका के रिश्ते काफी मजबूत हैं।

Loading...

Sep 05, 2025just now

जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, पीयूष गोयल ने कही ये बड़ी बातें

3

0

जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, पीयूष गोयल ने कही ये बड़ी बातें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी दरों में कटौती के बाद उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों पर बात की। जानिए सरकार कैसे कीमतों की निगरानी करेगी, और क्यों गोयल ने विपक्ष पर साधा निशाना।

Loading...

Sep 05, 2025just now

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी घोषित किया फ्रॉड

5

0

अनिल अंबानी को अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी घोषित किया फ्रॉड

भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी दिवालिया रिलायंस कम्युनिकेशंस और अनिल अंबानी के ऋण खाते को फ्रॉड के रूप में वर्गीकृत कर दिया है। एक नियामक फाइलिंग के अनुसार उन पर इस कार्रवाई के लिए एक दशक से पहले दिए गए ऋणों के कथित दुरुपयोग का हवाला दिया गया है।

Loading...

Sep 05, 20252 hours ago

मुंबई पुलिस को धमकी... भारत में घुसे 14 आतंकी... 34 गाड़ियों में मानव बम

7

0

मुंबई पुलिस को धमकी... भारत में घुसे 14 आतंकी... 34 गाड़ियों में मानव बम

मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला। इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने और विस्फोट से मुंबई हिल जाने की धमकी दी गई है। धमकी में भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी सदस्य बताया। संदेश में कहा गया कि पाकिस्तानी आतंकवादी 400 किलो आरडीएक्स लेकर भारत में घुसे हैं।

Loading...

Sep 05, 20253 hours ago