×

पर्यटकों के नरसंहार के माहभर बाद पहलगाम में स्थानीय लोग गिना रहे हैं आजीविका के नुकसान 

पहलगाम के खूबसूरत बैसरन मैदान में 22 अप्रैल को आतंकवादी घुस आए और उन्होंने 25 पर्यटकों एवं उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

By: Prafull tiwari

May 22, 20255:46 PM

view11

view0

पर्यटकों के नरसंहार के माहभर बाद पहलगाम में स्थानीय लोग गिना रहे हैं आजीविका के नुकसान 

पहलगाम। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर भीषण आतंकी हमले के एक महीने बाद स्थानीय लोगों की आजीविका पर संकट मंडरा रहा है, जबकि आतंकवादी सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें पकड़ने के लिए शुरू की गई व्यापक कार्रवाई से बचने में सफल रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 22 अप्रैल को बैसरन मैदान में हुए भीषण हमले के बाद शुरू किए गए विभिन्न अभियानों में कई शीर्ष आतंकवादी मारे गए हैं, लेकिन (बैसरन) हत्याकांड को अंजाम देने वाले आतंकवादी सुरक्षा बलों की पकड़ से बाहर हैं।

पहलगाम के खूबसूरत बैसरन मैदान में 22 अप्रैल को आतंकवादी घुस आए और उन्होंने 25 पर्यटकों एवं उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले एक स्थानीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि इन आतंकवादियों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि चार से छह आतंकवादी थे। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने इन पर्यटकों को ‘कलमा’ पढ़ने के लिए कहकर उनका धर्म पता किया और फिर गोली मारकर उनकी जान ले ली।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल इन आतंकवादियों की धर-पकड़ के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, वे अब तक सुरक्षा बलों को चकमा देने में भले ही कामयाब रहे हैं, लेकिन उन्हें पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। इस सिलसिले में सुरक्षा तंत्र ने नरसंहार के अपराधियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की जिसके तहत कश्मीर में हजारों संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जबकि सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया।

करीब 100 लोगों पर जन सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें विभिन्न जेलों में डाला गया। ऐसी खबरें हैं कि सुरक्षा बलों ने उन युवाओं को भी हिरासत में लिया है जो पहले भी आतंकवाद से जुड़े होने के कारण जेल की सजा काट चुके हैं। इस बीच, पहलगाम और आस-पास के इलाकों में रह रहे लोग पर्यटकों के नहीं आने से हो रहे अपने नुकसान को गिना रहे हैं।

टूर आॅपरेटर नासिर अहमद ने कहा, यह जगह वीरान दिखती है। पहलगाम में हर दिन हजारों पर्यटक आते थे, जिससे दुकानदारों, सड़क किनारे सामान बेचने वालों, टप्तू वालों, टैक्सी चालकों और होटल व्यवसायियों समेत सभी को आजीविका के अवसर मिलते थे। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक के प्रारंभ में आतंकवाद के चरम पर पहुंचने पर भी पहलगाम में इतनी वीरानी नहीं थी।

उन्होंने कहा, सबसे बुरे दौर में हम स्थानीय आगंतुकों (कश्मीरियों) की मेजबानी करते थे जो अर्थव्यवस्था को सहारा प्रदान करता था। हालांकि, इस बार स्थानीय आगंतुक भी नहीं आ रहे हैं। दुकानदार मोहम्मद इरशाद ने कहा कि पर्यटन से आजीविका चलाने वालों के लिए स्थिति निराशाजनक होने लगी है। उन्होंने कहा, सरकार को कुछ करना होगा। लोगों ने पिछले महीने एक भी पैसा नहीं कमाया है । ऐसा लंबे समय तक ऐसे ही नहीं चल सकता।

COMMENTS (0)

RELATED POST

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव

लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई है।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।

Loading...

Feb 10, 20261:42 PM

कर्नाटक में कलह... 80-90 कांग्रेस विधायक चाहते हैं सीएम बनें शिवकुमार 

कर्नाटक में कलह... 80-90 कांग्रेस विधायक चाहते हैं सीएम बनें शिवकुमार 

कर्नाटक कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवकुमार समर्थकों ने एक बार फिर सीएम चेहरा बदलने के लिए मोर्चा खोल दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के अंदर लीडरशिप की खींचतान नवंबर 2025 में शुरू हुई, जब सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुंच गई।

Loading...

Feb 10, 202611:51 AM

मथुरा में पसरा मातम... एक ही परिवार के पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या 

मथुरा में पसरा मातम... एक ही परिवार के पांच लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या 

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक दंपती ने अपने तीन बच्चों के साथ सामूहिक आत्महत्या कर ली। इससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। दरअसल, महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Loading...

Feb 10, 202611:21 AM

कांग्रेस का राहुल-काल! पब्लिकेशन बोला- नरवणे की किताब नहीं छपी

कांग्रेस का राहुल-काल! पब्लिकेशन बोला- नरवणे की किताब नहीं छपी

कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की।

Loading...

Feb 10, 20269:36 AM

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

G20 देशों में भारत की रफ्तार सबसे तेज: मूडीज का अनुमान, अगले वित्त वर्ष 6.4% रहेगी GDP ग्रोथ

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की GDP ग्रोथ पर नए आंकड़े जारी किए हैं। मजबूत बैंकिंग सिस्टम, भारत-अमेरिका ट्रेड डील और टैक्स छूट के कारण भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

Loading...

Feb 09, 20266:53 PM