लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई है।कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।

मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाई है। कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है। इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक भी की। दरअसल, विपक्ष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इस पर 118 सांसदों ने दस्तखत किए हैं। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1.14 बजे यह नोटिस पेश किया गया।
तीन बार कार्यवाही स्थगित
इससे पहले बजट सत्र के 10वें दिन मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल में कार्यवाही नहीं हो सकी। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। महज एक मिनट बाद चेयर पर मौजूद पीसी मोहन 12 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बीच भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा। सांसद वी वॉन्ट जस्टिस के नारे लगाते रहे। इसके बाद सदन फिर स्थगित कर दिया गया।
हंगामा मत करिए... सबका नुकसान हो रहा
हंगामे के बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्षी सांसदों से हाथ जोड़कर कहा कि बजट पर चर्चा होने दें। इससे हम सबका नुकसान हो रहा है। आप रोज आकर हंगामा करते हैं। ऐसे में काम नहीं हो पा रहा।
विपक्ष जरूरी मुद्दों पर चर्चा रोक रहा
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव लाने की खबरों पर, एलजेपी-रामविलास पार्टी के सांसद राजेश वर्मा ने कहा- विपक्ष सदन में रुकावट डालने के लिए लगातार मुद्दे ढूंढता रहता है। उनका आचरण विकास के जरूरी मुद्दों पर चर्चा होने से रोक रहा है। महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट पर जाकर हंगामा किया, यह घटना सदन में अस्वीकार्य है।
राहुल पर कार्यवाही के लिए आग्रह करता हूं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- पेंगुइन ने बयान जारी करके कहा है कि किताब न तो छपी है, न पब्लिश हुई है और वे कार्रवाई करेंगे, तो वे कौनसी किताब दिखा रहे हैं। मैं स्पीकर से राहुल गांधी और उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं जो देश को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
स्पीकर को एक या दो दिन का समय दें
टीएमसी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और लोकसभा लीडर अभिषेक बनर्जी ने कहा-हम नो-कॉन्फिडेंस रेजोल्यूशन पर साइन करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हमने कांग्रेस को सलाह दी है कि वे नो-कॉन्फिडेंस रेजोल्यूशन में उठाए गए चार मुद्दों को उठाते हुए एक लेटर भेजें और स्पीकर को जवाब देने के लिए एक या दो दिन का समय दें।
इतिहास: ब तक तीन अविश्वास प्रस्ताव
लोकसभा के इतिहास में स्पीकर के खिलाफ अब तक तीन प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव लाए गए हैं, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाए। इसके अलावा, 1967 में डॉ। नीलम संजीव रेड्डी, 2001 में जी।एम।सी। बालयोगी, 2011 में मीरा कुमार और 2020 में ओम बिरला के खिलाफ नोटिस की चर्चाएं जोरों पर रहीं, लेकिन ये कभी अमल में नहीं आए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच CJP के अभिजीत दिपके को जमानत मिल गई है। जानें 17 अक्टूबर के सभी बड़े घटनाक्रम, पुलिस मार्च और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा का बयान।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका है। कोर्ट ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) को रोकने के लिए केंद्र को नेशनल डेटाबेस बनाने और 2 घंटे में रिपोर्टिंग का निर्देश दिया।
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। विकास संस्कृत्यायन की शिकायत और मामले की पूरी डिटेल पढ़ें
FSSAI ने प्रियागोल्ड बिस्कुट, डोडला डेयरी और यूईर ऑर्गेनिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। प्रियागोल्ड में मवेशियों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट और किशमिश में घातक कीटनाशक मिले।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठ का यह प्रयास किरण सेक्टर के जमगुंड में हुआ है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू होने के बाद भी तिरंगा रैली के लिए पहुंचे समर्थकों के बीच 6 दिनों में दीपके की यह दूसरी कस्टडी है।
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) ने एससी (SC) छात्रों की छात्रवृत्ति में भारी देरी और पेश न होने पर उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा और बिहार के मुख्य सचिवों के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने का फैसला किया है।
मेरठ कोर्ट ने चर्चित सांप कांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए पति अमित कश्यप की हत्या की दोषी पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा सुनाई है। जानिए कोर्ट रूम का पूरा घटनाक्रम।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर को लेकर जारी घमासान के बीच केंद्र सरकार इस महीने के आखिर में संसद का एक विशेष सत्र बुला सकती है। संसद के इस विशेष सत्र को बुलाने के पीछे की वजह परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों को फिर से संसद के सामने पेश करके पास कराना है।