कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की।
By: Arvind Mishra
Feb 10, 20269:36 AM
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस सांसद एक बार फिर बैकफुट पर आ गए हैं। दरअसल, पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर इन दिनों बवाल मचा हुआ है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में जिस किताब के हिस्से का हवाला देकर आरोप लगाने की कोशिश की, अब उस किताब के पब्लिशर पेंगुइन का बयान सामने आया है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि उसके पास पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की यादों की किताब फोर स्टार्स आफ डेस्टिनी के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स हैं और यह भी साफ किया कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। ऐसी खबरें हैं कि बिना इजाजत के इसकी कॉपी सकुर्लेट हो रही हैं।
कोई भी कॉपी जारी नहीं हुई
यह सफाई तब आई जब दिल्ली पुलिस ने मैन्युस्क्रिप्ट के डिजिटल और दूसरे फॉर्मेट में गैर-कानूनी सकुर्लेशन को लेकर एफआईआर दर्ज की। एक बयान में पब्लिशिंग हाउस ने साफ किया कि किताब की कोई भी कॉपी (चाहे प्रिंट हो या डिजिटल) जनता के लिए जारी नहीं की गई है।
राइट्स सिर्फ हमारे पास
पब्लिशर ने कहा-पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया यह साफ करना चाहता है कि भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा फोर स्टार्स आफ डेस्टिनी के पब्लिशिंग राइट्स सिर्फ हमारे पास हैं। हम यह साफ करना चाहते हैं कि किताब अभी पब्लिश नहीं हुई है। कंपनी द्वारा किताब की कोई भी कॉपी पब्लिश, डिस्ट्रीब्यूट, बेची या किसी भी तरह से पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पब्लिशर ने दी चेतावनी
पब्लिशर ने यह भी चेतावनी दी कि किताब का कोई भी वर्जन जो अभी सकुर्लेट हो रहा है, चाहे वह पूरा हो या कुछ हिस्सा और किसी भी फॉर्मेट में कॉपीराइट का उल्लंघन माना जाएगा। इधर, दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूरी जांच के लिए स्पेशल सेल में केस दर्ज किया गया है, जिसे अभी मंजूरी नहीं मिली है और जांच शुरू की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पिछले हफ्ते संसद में किताब की एक कथित कॉपी दिखाते हुए देखा गया था।