उत्तर प्रदेश में अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर मंगलवार सुबह 5:45 बजे गोपी ओवर ब्रिज के पास भीषण हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार चार लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए।

अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर मंगलवार सुबह 5:45 बजे गोपी ओवर ब्रिज के पास भीषण हादसा हो गया।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़-कानपुर हाइवे पर मंगलवार सुबह 5:45 बजे गोपी ओवर ब्रिज के पास भीषण हादसा हो गया। एक कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कार सवार चार लोग और कैंटर चालक जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार एक व्यक्ति को बचाया गया और अस्पताल भेजा गया। दरअसल, अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल के ऊपर सुबह कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर और कार में आग लग गई। आग लगने से दोनों वाहनों में सवार पांच लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक गंभीर घायल हुआ है।
आग लगने से कार में सवार चार लोग और कैंटर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। चार मृतक हाथरस में कस्बा सिकंदराराऊ के रहने वाले थे। उनके सभी परिजन सूचना मिलने के बाद अलीगढ़ पीएम हाउस पर रवाना हो गए। एक साथ चार लोगों की मौत से सिकंदराराऊ नगर में मातम छा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टैंकर चालक का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि वो कहां का रहने वाला था।
एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद अंतर्गत सुबह गोपी पुल पर दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत के चलते दोनों गाड़ियों में आग लगने व कुछ लोगों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एंबुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेंटर रवाना किया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का ऐलान किया है। वहीं, सीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की है।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में दो घंटे का मौन रखा। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर दुख जताया और जवाबदेही के लिए मंत्री के इस्तीफे की वकालत की।
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन एनडीए और विपक्ष के बीच जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। नीट पेपर लीक और राहुल गांधी के धरने के विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध जारी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, जबकि CJP ने जेपी नड्डा के आवास पर जाने से इनकार करते हुए न्यूट्रल जगह या जंतर-मंतर पर मिलने की मांग की है।
ओडिशा के ढेंकानाल सदर थाना क्षेत्र के छतिया गांव के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक चंद्रकांत स्वाईं, अबिनाश साहू, राकेश साहू, श्रीराम साहू और अभिजीत साहू के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च लाठीचार्ज के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार किया। CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से किया मना।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद शरद पवार और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस कदम को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गए। आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी।
संसद के मानसून सत्र के तीसरे दिन नीट पेपर लीक, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा। जानिए लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े मुख्य अपडेट्स।