इथियोपिया के ज्वालामुखी से उठी 25-45 हजार फीट ऊंची राख दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत तक पहुंच गई है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या डायवर्ट हुई हैं। दिल्ली में आनंद विहार, एम्स-सफदरजंग के पास जहरीला स्मॉग छाया है और एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है।

इथियोपिया के ज्वालामुखी से उठी राख दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत तक पहुंच गई है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इथियोपिया के ज्वालामुखी से उठी 25-45 हजार फीट ऊंची राख दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत तक पहुंच गई है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या डायवर्ट हुई हैं। दिल्ली में आनंद विहार, एम्स-सफदरजंग के पास जहरीला स्मॉग छाया है और एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। डीजीसीए ने एयरलाइंस को राख वाले क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। दरअसल, इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट का असर फ्लाइट्स के आॅपरेशन पर भी पड़ा है। हेली गुब्बी विस्फोट से निकली ज्वालामुखी की राख मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में फैल गई है। इससे मस्कट फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन से गुजरने वाले रूट पर असर पड़ा है। 10 हजार सालों में पहली बार फटे इस ज्वालामुखी से राख का एक बड़ा गुबार उठा और फिर आगे पूरब की ओर बढ़ गया। टूलूज वोल्केनिक ऐश एडवाइजरी सेंटर ने यह भी बताया है कि ज्वालामुखी से राख का एक बड़ा गुबार उत्तरी भारत की ओर बहने लगा है। यह राख अब दिल्ली एनसीआर पहुंच चुकी है। डीजीसीए ने इस संबंध में एयरलाइंस को एडवाइजरी जारी की है।
अकासा, इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
राख के घने बादल पहुंचने से दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी और गिरने की संभावना है। अकासा एयर ने राख के कारण 25 नवंबर को जेद्दा, कुवैत और अबू धाबी आने-जाने वाली उसकी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो ने भी अपनी कुछ फ्लाइट कैंसिल की है। इंडिगो ने कहा है कि इथियोपिया में हेली गुब्बी ज्वालामुखी के हाल ही में फटने के कारण राख के बादल भारत के कुछ हिस्सों की ओर बह रहे हैं।
रूटिंग को एडजस्ट करने की सलाह
अपनी एडवाइजरी में, डीजीसीए ने एयरलाइंस से कहा कि वे ज्वालामुखी राख के प्रोसीजर पर अपने आॅपरेशनल मैनुअल को रिव्यू करें और उसी के अनुसार कॉकपिट और केबिन क्रू को जानकारी दें। साथ ही एयरलाइंस को लेटेस्ट एडवाइजरी के आधार पर फ्लाइट प्लानिंग और रूटिंग को एडजस्ट करने को भी कहा गया है।
शाम तक आसमान से साफ होगा
इथियोपिया के हायली गुब्बी ज्वालामुखी से उठे राख के बादल मंगलवार शाम 7.30 बजे तक भारत से पूरी तरह निकल जाएंगे। ये बादल चीन की ओर बढ़ रहे हैं। सोमवार को राख के प्रभाव से भारत में कई उड़ान संचालन प्रभावित हुए थे। पूर्वानुमान मॉडलों में मंगलवार को गुजरात, दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर इसका असर दिखा। मौसम विभाग के प्रमुख जनरल मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बादल तेजी से पूर्व की ओर खिसक रहा है और भारत के आसमान से हट जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।