इथियोपिया के ज्वालामुखी से उठी 25-45 हजार फीट ऊंची राख दिल्ली, राजस्थान और उत्तर भारत तक पहुंच गई है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द या डायवर्ट हुई हैं। दिल्ली में आनंद विहार, एम्स-सफदरजंग के पास जहरीला स्मॉग छाया है और एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है।
रूस में 50 साल का सबसे भीषण भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 8.8 दर्ज की गई। वहीं सखाली, अलास्का और हवाई द्वीप में 8.7 की तीव्रता रही। भूकंप के बाद ज्वालामुखी फटने की भी सूचना है। तत्काल सुनामी की चेतावनी जारी की गई। कुछ ही घंटों बाद रूस और जापान में सुनामी की लहरें देखी गईं।














