मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर धार्मिक स्थानों को पर्यटन के रूप में विकासित करने की कवायद में जुटी है। वहीं दूसरी ओर निजी कंपनियां लोगों की आस्था पर प्रहार करने से भी नहीं चूक रही हैं। इससे संत समाज के साथ ही साथ जनता में भी आक्रोश पनप रहा है।

राजधानी भोपाल में 120 साल पुराने शिव मंदिर को बिना लिखित आदेश ध्वस्त कर दिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश सरकार जहां एक ओर धार्मिक स्थानों को पर्यटन के रूप में विकासित करने की कवायद में जुटी है। वहीं दूसरी ओर निजी कंपनियां लोगों की आस्था पर प्रहार करने से भी नहीं चूक रही हैं। इससे संत समाज के साथ ही साथ जनता में भी आक्रोश पनप रहा है। राजधानी भोपाल में 120 साल पुराने शिव मंदिर को बिना लिखित आदेश ध्वस्त कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में तीन दिन से स्थिति तनावपूर्ण बनी है। रेलवे ने समदड़िया ग्रुप को लांड्री निर्माण का ठेका दिया है। जहां बिना किसी लिखित आदेश के ठेकेदार कंपनी समदड़िया ग्रुप के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर को तोड़वा दिया।
दरअसल, भोपाल में रेलवे की लॉन्ड्री निर्माण परियोजना के लिए सौ साल पुराने शिव मंदिर को तोड़े जाने पर बवाल खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने ठेकेदार समदड़िया ग्रुप और रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मंदिर को बिना किसी लिखित आदेश के गिराया गया, जबकि पास की मजार को छुआ तक नहीं गया। ठेकेदार कंपनी ने मौखिक आदेश पर कार्रवाई की बात स्वीकारते हुए मंदिर के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदू संगठनों ने ठेकेदार कंपनी समदड़िया ग्रुप और रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंदिर को बिना लिखित आदेश के तोड़ा गया है। रेलवे की इस परियोजना के लिए ठेका समदड़िया ग्रुप को दिया गया था। शनिवार को कंपनी के अधिकारी, रेलवे, जीआरपी और पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मंदिर तोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने विरोध किया, तो बताया गया कि यह कार्रवाई रेलवे के आदेश पर की जा रही है। लेकिन बाद में कंपनी के साइट मैनेजर ने स्वीकार किया कि मंदिर तोड़ने का कोई लिखित आदेश नहीं था, यह काम मौखिक निर्देश पर किया गया।
मंदिर के महंत रामभूषण दास ने आरोप लगाया कि मंदिर के ठीक आगे स्थित मजारों छोड़ दिया गया, जबकि शिव मंदिर को पूरी तरह गिरा दिया गया। यह मंदिर सौ साल पुराना था और इससे स्थानीय लोगों की आस्था जुड़ी थी। प्रशासन ने मजारों को छोड़कर मंदिर को तोड़ दिया, यह सीधी धार्मिक असमानता है। वहीं संगठनों ने दो टूक शब्दों में कहा- अगर समदरिया समूह ने मंदिर का पुनर्निर्माण तत्काल शुरू नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। यहां कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में कांग्रेस नेता आशीष तिवारी ने महंगाई और मिलावटखोरी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने तेल, शक्कर, दाल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने और मिलावट के मुख्य सरगनाओं पर कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने 50 हजार से अधिक संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटरों के पक्ष में बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार की अपील खारिज कर 2400 ग्रेड पे बरकरार रखा गया है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी में मध्य प्रदेश के कई नागरिक फंस गए हैं। संकट से निपटने के लिए दिल्ली स्थित मध्य प्रदेश भवन में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर बन रहे एकात्म धाम में पंचायतन मंदिर का शिलान्यास किया। जानिए मंदिर की विशेषताएँ और सिंहस्थ 2028 से जुड़े आयोजनों की पूरी जानकारी।
भोपाल में रक्षाबंधन पर कांग्रेस नेताओं पीसी शर्मा और आरिफ मसूद ने महंगाई के खिलाफ अनोखा विरोध जताया। बहनों को शक्कर के पैकेट उपहार में दिए और बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा।
रक्षाबंधन का त्यौहार जहां खुशियां लेकर आता है। वहीं इस बार मध्यप्रदेश में अपने घर जाने वाले आम यात्रियों के लिए यह किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा।आलम यह है कि इंदौर से पुणे का बस किराया कई जगह फ्लाइट के टिकट के बराबर पहुंच गया है।
वंदे मातरम को लेकर देश में गरमाई राजनीति के बीच इंदौर पहुंचे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ा रुख अपनाया है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रगान, वंदे मातरम और देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
मध्यप्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक सप्ताह में राज्य के विभिन्न जिलों से एमडी ड्रग्स, डोडाचूरा, गांजा, स्मैक और चरस समेत ₹5.41 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।