बिहार की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश में भी वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) होगा। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। जानें क्या है एसआईआर, कौन से दस्तावेज मांगे जाएंगे और क्यों हो रहा यह गहन पुनरीक्षण।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार
बिहार की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश (MP) में भी मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी गहन पुनरीक्षण शुरू हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एसआईआर प्रक्रिया लागू करने की घोषणा कर दी है। इसके तहत, हर मतदान केंद्र (बूथ) की वोटर लिस्ट की गहनता से जांच की जाएगी और प्रत्येक मतदाता का सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जाएगा।
आयोग के निर्देश के बाद राज्य में प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्य पूरा हो चुका है। आज रात 12 बजे से मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। इसके बाद, बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म वितरित करेंगे। बीएलओ को एक घर पर कम से कम तीन बार जाना होगा।
कलेक्टर, एसडीएम, एडीएम, तहसीलदार, बीएलओ समेत मतदाता सूची के अद्यतन (अपडेशन) से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जा चुका है। अब हर बूथ की मतदाता सूची की जांच होगी, और संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों से आवश्यक दस्तावेज मांगे जाएंगे। अनुमान है कि एसआईआर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव साल 2028 में अक्टूबर या नवंबर में होने हैं।
तैयारी और कर्मचारियों की ड्यूटी
इस गहन प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से ही चल रही थीं। विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों को बीएलओ के कार्य के लिए नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। उदाहरण के लिए, भोपाल जिला मलेरिया कार्यालय के लगभग सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के ड्यूटी आदेश दिवाली से पहले ही जारी किए जा चुके थे।
एसआईआर में क्या होगा? मुख्य बातें:
चुनाव आयोग अब तक औसतन 22 साल में एक बार वोटर लिस्ट का एसआईआर करवाता रहा है। पिछली बार यह 2003-04 में हुआ था। एसआईआर का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में शामिल हर व्यक्ति की गहनता से जांच करना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई गलत व्यक्ति वोटर न हो और किसी का नाम एक से अधिक जगह पर दर्ज न हो।
2003-04 की मतदाता सूची से मिलान किया जाएगा कि उस समय आपके परिवार के लोग कहाँ थे। जिन लोगों के नाम का मिलान नहीं होगा या जो संदिग्ध पाए जाएंगे, उन्हें नोटिस जारी करके दस्तावेज मांगे जाएंगे। इस प्रक्रिया में बिहार के एसआईआर में मान्य 11 दस्तावेज ही राजस्थान में भी मान्य थे (संकेत है कि MP में भी इसी तर्ज पर दस्तावेज मांगे जा सकते हैं)।
नए वोटर बनने या दूसरे राज्य से शिफ्ट होकर आए लोगों को एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। जन्मतिथि के आधार पर सख्त नियम लागू होंगे:
यह भी पढ़िए...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।