By: Arvind Mishra
Mar 17, 202612:32 PM
बड़वानी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कृषि कार्य के लिए जा रहे श्रमिकों से भरा एक पिकअप लोडिंग वाहन सालिकला ग्राम के पास हाइवे पर हनुमान मंदिर के नजदीक अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में 30 श्रमिक सवार थे। पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार लोगों में 10 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल थे। सभी श्रमिकों को लोहानी से भरकर जुलवानिया की ओर ले जाया जा रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया।
एक की मौत, घायलों का इलाज जारी
घटना नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के बालसमुद पुलिस चौकी अंतर्गत हुई। नागलवाड़ी थाना प्रभारी माधव सिंह ठाकुर के अनुसार सभी घायलों को तत्काल सेंधवा अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
ओवरलोडिंग बनी हादस की वजह
गौरतलब है कि क्षेत्र में लोडिंग वाहनों में श्रमिकों को ओवरलोड कर ले जाने की परंपरा लगातार जारी है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है।