मध्यप्रदेश के इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लग गई। बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले 6 परिवारों के 20 लोग फंस गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों और रस्सियों के सहारे उनको सुरक्षित निकाल लिया।
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
देश की जनता से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करने की अपील के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है। पीएम ने अपने काफिले में 50 फीसदी की कटौती है। इसके अलावा पीएम ने वर्क फ्रॉम होम के कल्चर को बढ़ाने का आह्वान भी किया है।
देशभर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में सड़क हादसे होते हैं। जहां हादसे के शिकार लोगों की जिंदगियां तक तबाह हो जाती हैं। लेकिन अनदेखी और उदासीनता का आलम यह है कि करोड़ों वाहन ऐसे दौड़ रहे हैं जिनके पास जरूरी बीमा तक नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि केंद्र सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है।
पंजाब के मोगा जिले के कोटकपूरा हाईवे पर गांव रोडे के पास आज यानी रविवार सुबह सवेरे सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे जुगाड़ू वाहन जा टकराया। जुगाड़ू वाहन पर दंपती सवार था। हादसा इतना भयंकर था कि जुगाड़ू वाहन ट्रक के पीछे घुस गया।
श्रीनगर के डगपोरा इलाके में आज यानी शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सात जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया यह हादसा अहमद नगर में डगपोरा रोड पर हुआ, जब एक बुलेट प्रूफबंकर गाड़ी के ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया।
बेंगलुरु में आज तड़के कई वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई। दरअसल, कर्नाटक के बेंगलुरु में एक भीषणा हादसा हो गया।
मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने एनआईसी के वाहन पोर्टल में तकनीकी बदलाव किए हैं। अब छह खास प्रशासनिक सेवाओं के लिए एचएसआरपी जरूरी नहीं रहेगी। पहले एचएसआरपी नहीं होने पर वाहन पोर्टल काम आगे नहीं बढ़ाता था। चोरी, आरसी निलंबन, परमिट, फिटनेस रद्द या एनओसी सरेंडर जैसे जरूरी काम भी अटक जाते थे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भंवरकुआ क्षेत्र में आज एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टाटा एस लोडिंग वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है।
राजस्थान के भीलवाड़ा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। भीलवाड़ा के पास नेशनल हाईवे-58 पर कम विजिबिलिटी के कारण छह वाहन आपस में टकरा गए, जिससे इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।






















