राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां एक युवक की उसके ही दोस्त और दो अन्य साथियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक आशीष उईके (25) पुताई का ठेकेदार था। मुख्य आरोपी रंजीत सिंह को शक था कि आशीष का उसकी मां के साथ अफेयर है, इसी शक के चलते उसने दो दिन पहले आशीष को इलाके में न दिखने की चेतावनी दी थी। शनिवार तड़के श्याम नगर मल्टी में आशीष को देखते ही तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक वीभत्स हत्याकांड सामने आया है। हबीबगंज थाना क्षेत्र की श्याम नगर मल्टी में एक युवक की उसके दोस्त और दो अन्य साथियों ने मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या की वजह मुख्य आरोपी को उसकी मां और मृतक के बीच अफेयर का शक था। मृतक के गले को धारदार हथियार से रेता गया और फिर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया गया।
डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान आशीष उईके (25) के रूप में हुई है, जो पुताई ठेकेदारी का काम करता था और श्याम नगर मल्टी में रहता था। वहीं, हत्या के मुख्य आरोपी का नाम रंजीत सिंह है, जिसने अपने दो साथी विनय यादव और निखिल यादव के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। आशीष और रंजीत के बीच पुरानी दोस्ती थी, जिसके चलते आशीष का रंजीत के घर आना-जाना था।
दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रंजीत सिंह को शक था कि उसकी मां और आशीष उईके के बीच कथित तौर पर अफेयर चल रहा है। इसी शक के कारण दो दिन पहले रंजीत ने आशीष से झगड़ा किया था और उसे श्याम नगर मल्टी के आसपास न दिखने की सख्त हिदायत दी थी। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
खून से लथपथ मिला शव, पुलिस मौके पर शनिवार की तड़के हबीबगंज थाना पुलिस को श्याम नगर मल्टी में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीसीपी आशुतोष गुप्ता, एसीपी उमेश तिवारी और हबीबगंज थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। जांच में पाया गया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार से रेते जाने के गहरे निशान थे। इसके अलावा, सिर और चेहरे को पास पड़े एक बड़े, खून से सने पत्थर से बेरहमी से कुचला गया था।
आशीष को देखते ही किया हमला
जांच के दौरान मुखबिरों से पुलिस को आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिली। पता चला कि आशीष चेतावनी के बावजूद शनिवार तड़के फिर से रंजीत के घर के पास पहुंचा। इस दौरान रंजीत सिंह पहले से ही अपने दोनों साथी विनय यादव और निखिल यादव के साथ मौजूद था। आशीष को देखते ही तीनों ने एक साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और पुरानी दुश्मनी व शक के चलते उसकी हत्या कर दी।
डीसीपी आशुतोष गुप्ता ने पुष्टि की है कि तीनों आरोपी- रंजीत सिंह, विनय यादव और निखिल यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।