आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को हमेशा से ही अपनी बुजदिल हरकतों के चलते वैश्विक मंच पर शर्मसार होना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर ऐसी स्थिति तब आई जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत का झूठा बखान करने वाला नापाक पड़ोसी पाकिस्तान की सेना और उसके हालात को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान जरदारी ने स्वीकार किया।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान को हमेशा से ही अपनी बुजदिल हरकतों के चलते वैश्विक मंच पर शर्मसार होना पड़ता है। ऐसे में एक बार फिर ऐसी स्थिति तब आई जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी ताकत का झूठा बखान करने वाला नापाक पड़ोसी पाकिस्तान की सेना और उसके हालात को लेकर नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। ये खुलासा किसी और ने नहीं खुद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने किया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी ने बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना बंकर में छिपी हुई थी। एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान जरदारी ने यह स्वीकार किया कि तनाव के हालात में पाकिस्तान की सेना बंकरों में छिपी हुई थी और उन्हें खुद भी बंकर में रहने की सलाह दी गई थी।
आर्थिक तंगी से जूझ रहा पाकिस्तान
राष्ट्रपति जरदारी का यह बयान पाकिस्तान की कमजोर स्थिति को उजागर करता है। गंभीर आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और कर्ज में डूबे पाकिस्तान के पास न तो मजबूत अर्थव्यवस्था है और न ही लंबी सैन्य तैयारी की क्षमता। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के बंकरों में छिपने की बात यह दिखाती है कि पाकिस्तान अंदर से असुरक्षित और दबाव में है।
भारत का एक्शन-ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की दरमियानी रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। इस दौरान 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय और ट्रेनिंग सेंटर शामिल थे। इन जगहों से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी।
पहलगाम: 26 निर्दोष लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि 22 अप्रैल का वो काला दिन, जिसे भारतवासी आज भी नहीं भुला पा रहे। जगह था जम्मू-कश्मीर का पहलगाम। जहां एक साथ कई आतंकियों ने वहां उपस्थित सभी पर्यटकों पर अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई। इस घटना को बीते अब तीन महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन लोगों में नाराजगी और अपनों के खोने का गम अभी भी है। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने उसी दिन ली और एक फोटो भी शेयर किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ऐसा नहीं है कि यह नियम कोई नया है। सामानों पर कस्टम ड्यूटी चुकाने का नियम नेपाल में काफी पुराना है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि बालेन शाह के सरकार में आने से बाद से इसे काफी सख्ती से लागू किया जा रहा है।
अमेरिका के लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में भीषण मास शूटिंग। शमार एल्किंस नामक शख्स ने अपने 7 बच्चों समेत 8 की जान ली और पत्नी को घायल किया।
होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी डेस्ट्रॉयर USS स्प्रूअन्स ने ईरानी जहाज 'टॉस्का' को अपने कब्जे में लिया। ट्रम्प ने तलाशी की बात कही, जबकि ईरान ने इसे समुद्री डकैती बताते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि ईरान के साथ युद्ध एपस्टीन फाइल्स से ध्यान भटकाने की चाल है। जानें क्यों हैरिस ने ट्रंप प्रशासन को बताया सबसे भ्रष्ट।
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बरकरार। ईरान की 'खुले रास्ते' की घोषणा के बाद भी भारतीय और ग्रीक टैंकरों को वापस लौटना पड़ा। जानें क्यों IRGC की अनुमति बनी गले की हड्डी
साल 2026 की पहली तिमाही में चीन की अर्थव्यवस्था ने अनुमानों को पछाड़ते हुए 5% की विकास दर हासिल की। जानें कैसे मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट ने संकटों के बीच चीन को संभाला
डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को देने के लिए तैयार है। जानें यूरेनियम एनरिचमेंट क्या है और होर्मुज संकट पर 40 देशों की बैठक का पूरा अपडेट।
म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने थिंगयान नए साल पर बड़ा कदम उठाते हुए सभी मृत्युदंड की सजाओं को उम्रकैद में बदला। पूर्व राष्ट्रपति विन म्यिंट भी जेल से हुए आजाद।
इंडोनेशिया के पश्चिम कालीमंतन में एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 यात्रियों और 2 क्रू मेंबर्स सहित सभी 8 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल घने जंगलों में अभियान चला रहे हैं।