दिल्ली इस समय सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि, राजधानी में आए दिन हो रहीं घटनाएं खुद ही बयां कर रही है। यही नहीं, तमाम सुरक्षा के दावों की भी पोल खुल रही है। अब संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक शख्स दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।

संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली इस समय सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि, राजधानी में आए दिन हो रहीं घटनाएं खुद ही बयां कर रही है। यही नहीं, तमाम सुरक्षा के दावों की भी पोल खुल रही है। अब संसद भवन की सुरक्षा में सेंध का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक शख्स दीवार फांदकर संसद के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। सुरक्षाबलों ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना सुबह 6.30 बजे के आसपास की है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में संसद भवन में आज को फिर से एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया। वहीं, खबर है कि एक व्यक्ति पेड़ के सहारे दीवार कूदकर सुबह लगभग 6:30 बजे संसद भवन में घुस गया। रेलभवन की तरफ से दीवार कूदकर नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया था। संसद भवन में मौजूद सिक्योरिटी ने आरोपी पकड़ लिया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पकड़े गए शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। रेल भवन के पास हमेशा पीसीआर खड़ी रहती है। पीसीआर कर्मी ने देखा कि एक युवक दीवार फांद रहा है, दीवार की ऊंचाई वहां कम है। तब पीसीआर कर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़ा तो वह भागने लगा। शोर मचाने पर सीआईएसएफ ने उसे दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। स्पेशल सेल, आईबी और अन्य एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। बताया कि उसी दौरान गेट के पास घूम रहे एक अन्य को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।
अगस्त 2024 में भी देश की नई संसद भवन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। रेड क्रॉस रोड की तरफ से एक युवक दीवार फांद कर संसद भवन के परिसर में कूद गया था। हालांकि, संसद भवन में घुसने से पहले ही सुरक्षा में तैनात जवानों ने उसे पकड़ लिया था। शुरुआती जांच के बाद इम्तियाज अली नामक युवक को मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा था। दिल्ली पुलिस व खुफिया विभाग समेत देश की सभी सुरक्षा एजेंसियों ने युवक से संयुक्त रूप से पूछताछ की थी। संसद की सुरक्षा में चूक के इस मामले के बाद दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई थी।
दिसंबर 2023 में भी संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली थी। सुरक्षा घेरा तोड़कर लोकसभा में विजिटर गैलरी से दो संदिग्ध कूद पड़े थे। संसद की कार्यवाही के दौरान दोनों शख्स बेंच पर चढ़कर कूदने लगे। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में सुरक्षाकर्मी दौड़े और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया था। सांसदों ने दोनों शख्स को घेर लिया था। लोकसभा की सुरक्षा में लगे मार्शल भी तुरंत दौड़कर आए थे और दोनों को काबू में लिया गया था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।