खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर बिटनेरा के पास पाटीदार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 5 लोग घायल हुए है। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।
By: Arvind Mishra
Sep 04, 2025just now
खरगोन। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि इस में हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दरअसल, खंडवा बड़ोदरा राजमार्ग पर बिटनेरा के पास पाटीदार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के बाद सबसे चौंकाने वाली यह बात सामने आई है कि जो बस हादसे का शिकार हुई है, उस बस का फिटनेस और परमिट नहीं था। इसके बाद भी चल रही थी। वहीं जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
बस में 23 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।