×

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। सीएम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।  उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

By: Arvind Mishra

Jul 20, 20252:22 PM

view25

view0

सीएम योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

  • योगी की दो टूक- कांवड़ यात्रा को नहीं होने देंगे बदनाम

  • हुड़दंग मचाने व तोड़फोड़ करने वालों पर होगा एक्शन

  • कठिन परिश्रम से कांवड़ ला रहे शिवभक्त, करेंगे रक्षा

    लखनऊ। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के स्वागत और सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की। सीएम ने मेरठ-मुजफ्फरनगर रोड और चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया।  उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेरठ और मुजफ्फरनगर में हजारों श्रद्धालु मुख्यमंत्री के पुष्पवर्षा कार्यक्रम के साक्षी बने। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। दरअसल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा-कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है। मोदीपुरम की शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा। दुल्हेड़ा चौकी के पास लगे स्टेज से सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। स्टेज पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, निवर्तमान दर्ज प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

साधना में भक्ति की भावना

सीएम ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्त सामाजिक समरसता का परिचय दे रहे हैं और पूरी श्रद्धा से जा रहे हैं। उनकी साधना में भक्ति की भावना झलकती है। इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सरकार, गैर सरकारी संगठनों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने अच्छी तैयारियां की हैं।

भगवान शिव लोक मंगल देवता

योगी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के प्रति उत्साह और श्रद्धा को भंग करने की कोशिश की जा रही है। कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। कुछ शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए भी कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी, यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं सभी शिव भक्तों से आह्वान करता हूं। भगवान शिव लोक मंगल देवता हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम पूरी आस्था के साथ यात्रा करें और हमें अन्य समस्याओं को भी समझना चाहिए।
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी की हाई-लेवल मीटिंग: पेट्रोलियम और बिजली संकट को लेकर बनी रणनीति

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। जानें पेट्रोलियम, बिजली और खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सरकार का क्या है प्लान

Loading...

Mar 22, 20266:19 PM

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में महिला की मौत: 13 घंटे तक शव के साथ सफर, जानें क्या हैं विमानन नियम

ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला की मौत के बाद 13 घंटे तक शव को विमान में ही रखा गया। जानें उड़ान के दौरान मौत होने पर एयरलाइंस किन अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करती हैं।

Loading...

Mar 22, 20266:06 PM

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले भारतीय नेता, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8,931 दिनों तक सरकार के मुखिया रहकर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बन गए हैं। जानें उनके गुजरात से दिल्ली तक के सफर और इस ऐतिहासिक उपलब्धि के मायने

Loading...

Mar 22, 20263:44 PM

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

राज्यसभा: केंद्रीय गृह मंत्री कल सीएपीएफ से जुड़ा विधेयक करेंगे पेश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल यानी सोमवार को राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल विधेयक-2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य सीएपीएफ अधिकारियों की भर्ती, प्रतिनियुक्ति और पदोन्नति को विनियमित करना है। इसमें आईजी स्तर पर 50 फीसदी पद आईपीएस से भरने का प्रस्ताव है।

Loading...

Mar 22, 202611:02 AM

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

विश्व जल दिवस आज: पीएम मोदी ने बताई हर बूंद पानी की अहमियत

आज दुनियाभर में जल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी केवल जीवन का आधार नहीं, बल्कि पृथ्वी के भविष्य को आकार भी देता है।

Loading...

Mar 22, 202610:39 AM