मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप-2025 विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास में पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। वहीं सीएम ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। साथ ही तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप-2025 विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास में पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। वहीं सीएम ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। साथ ही तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य क्रांति सिंह गौड़ का सम्मान किया। सीएम हाउस में हुए समारोह में सीएम ने क्रांति को मोमेंटो दिया, शॉल ओढ़ाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सस्पेंड चल रहे क्रांति के पिता मुन्ना सिंह की पुलिस विभाग में बहाली होगी। छतरपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विश्व स्तरीय स्टेडियम बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में क्रांति के सम्मान में बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों ने क्रांति से वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर सवाल पूछे। मंच पर बैठी सेलिंग की खिलाड़ी नैंसी वर्मा ने क्रांति से पूछा कि जब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं तो कैसा लगा। इस पर जवाब देते हुए क्रांति ने कहा- मेरे बड़े भाई पीएम को बहुत मानते हैं। मैंने उनसे मिलकर यह बात बताई। क्रांति बोलीं- पीएम ने बताया कि हमें वर्तमान में रहना चाहिए। मैं यही फॉर्मूला अपना रही हूं।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने क्रांति के कोच से पूछा कि खिलाड़ियों की फिटनेस बनाए रखने के लिए योग से कैसे जोड़ा। इस पर क्रांति के कोच राजीव बिल्थरे ने कहा- किसी भी खिलाड़ी के लिए फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी है। जितनी फिटनेस होगी, उतनी ही स्किल बनी रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।