भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्मारती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे जाप करते नजर आए।
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विपराज निगम को एक अज्ञात महिला से जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग के कॉल आ रहे हैं। युवा क्रिकेटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए पूरा मामला।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ल्ड कप-2025 विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रदेश की प्रतिभावान खिलाड़ी क्रांति गौड़ का मुख्यमंत्री निवास में पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। वहीं सीएम ने क्रांति गौड़ के माता-पिता को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की। साथ ही तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को विश्व कप की प्रतिकृति भेंट की।
पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में सीजफायर के बाद की गई एयरस्ट्राइक में क्लब स्तर के 3 क्रिकेटरों की मौत से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) आक्रोशित है। ACB ने इस घटना के विरोध में पाकिस्तान के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 सीरीज से हटने का फैसला किया है। यह कदम भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज न खेलने के फैसले जैसा है।
ऑस्ट्रेलियन कप्तान मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, जोश हेजलवुड और एलिसा हीली ने Kayo Sports के वीडियो में भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर आपत्तिजनक मज़ाक किया, जिससे भारतीय फैंस भड़के।
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पोस्ट के अंत में जय श्री राम भी लिखा है। पोस्ट के से वायरल होने के बाद से ही दोनों तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक ने लिखा-शायद कनेरिया को भारत की नागरिकता चाहिए, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं।



















