मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को देखते हुए 5,000 नए होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यह घोषणा आज यानी शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होमगार्ड के 63 वें स्थापना दिवस पर इंदौर की रेस्क्यू टीम को मुख्यमंत्री अदम्य साहसिक पुरस्कार प्रदान किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को देखते हुए 5,000 नए होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। यह घोषणा आज यानी शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर की। होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने होम गार्ड परेड निरीक्षण वाहन से परेड का निरीक्षण किया, इसके बाद परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने जवानों के साहस और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बैगा, सहरिया और भारिया समुदायों की विशेष बटालियन का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने होम गार्डस के लिए स्थायी आवास देने की घोषणा की। इसके अलावा, अदम्य साहसिक कार्य सम्मान पुरस्कार देने की बात भी कही।
अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाएगी सरकार
सीएम ने मुख्यमंत्री अदम्य साहस पुरस्कार की घोषणा भी की, जिसके तहत 10 टीमों को 51-51 हजार रुपए से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार हर वर्ष प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अनुकंपा अनुदान राशि बढ़ाने, हर देवालय में होमगार्ड द्वारा प्रार्थना आयोजन, और जवानों के लिए स्थायी आवास उपलब्ध कराने की योजना की भी जानकारी दी।
होमगार्ड पुलिस से कम नहीं
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दो महीने के सेवा बाध्यकाल को समाप्त करने का फैसला भी घोषित किया। सीएम ने कहा कि होमगार्ड कभी पीछे नहीं रहते । न ये पुलिस से कम हैं और न पुलिस से अलग हैं। जहां भी आपात स्थिति होती है, होमगार्ड सबसे पहले पहुंचते हैं। सीएम ने कहा-पिछले वर्ष जलभराव और आपदा की स्थितियों में होमगार्ड जवानों ने 5 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई, और खुद को जनसेवा के जलदूत के रूप में साबित किया।
स्थायी आवास निर्माण का आदेश
आवास सुविधाओं की आवश्यकता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने होम गार्ड जवानों के लिए स्थायी आवास निर्माण के आदेश भी दिए। सीएम ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि हर होम गार्ड को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए।
एनडीआरएफ-एसडीआरएफ को विशेष प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 2014 में एनडीआरएफ का गठन हुआ था और तब से इस बल ने उत्कृष्ट तरीके से अपना कर्तव्य निभाया है। उन्होंने जानकारी दी कि इंदौर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका उपयोग आगामी उज्जैन सिंहस्थ में किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।