पन्ना पुलिस ने मंदिरों व सूने घरों में चोरी करने वाले कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पुलिस ने जिले सहित आसपास के जिलों में मंदिरों और सूने घरों में सिलसिलेवार चोरियां कर दहशत फैलाने वाले एक कुख्यात गिरोह का पदार्फाश करते हुए 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये के सोना-चांदी के आभूषण, मंदिरों के छत्र, मुकुट व भगवान के गहने सहित भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। साथ ही वारदातों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, कटर, मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वंदना चैहान के मार्गदर्शन में यह बड़ी कार्रवाई की गई। लगातार हो रही मंदिर चोरियों से आमजन की धार्मिक आस्था आहत हो रही थी, जिसे पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने आज प्रेसवार्ता आयोजित कर पूरे मामले को खुलासा किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अत्यंत शातिर प्रवृत्ति के हैं, जो पूर्व में भी पन्ना जिले की बड़ी लूट और चोरी की घटनाओं में जेल जा चुके हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद इन्होंने फिर से संगठित होकर चोरियों का सिलसिला शुरू कर दिया और पन्ना, कटनी व सतना जिलों में वारदातों को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पन्ना जिले की 11, कटनी की 3 और सतना की 5 चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इनमें मंदिरों से सोने-चांदी के छत्र और आभूषणों की चोरी के साथ-साथ सूने घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया गया।
ऐसे हुआ गिरोह का पर्दाफाश
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों पर लगातार नजर रखी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल ढाबा, देवेन्द्रनगर से 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने चोरियों का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 2.5 किलो सोने-चांदी के जेवरात, छत्र, मुकुट व मंदिरों के गहने, चोरी के आभूषण गलाकर बनाई गई 2.5 किलो कच्ची चांदी, 4 मोटरसाइकिल, 6 कटर, 8 मोबाइल फोन, 2 लाख 58 हजार 200 रुपये नकद जब्त किए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है।
मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हृदेश उर्फ हिरदेश लखेरा, शैलेन्द्र चैबे, बीरेंद्र चैबे, धीरेन्द्र चैबे, विष्णुकांत सोनी, कुन्जीलाल चैधरी और सुरेन्द्र सोनी शामिल हैं, जो पन्ना जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान संकेत मिले हैं कि यह गिरोह अन्य जिलों में भी इसी तरह की घटनाओं में शामिल रहा है। इस दिशा में विस्तृत पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस अधीक्षक पन्ना ने कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारियों, पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है। पन्ना पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल मंदिर चोरियों का पदार्फाश हुआ है, बल्कि जिले में अपराधियों के हौसलों पर भी बड़ा अंकुश लगा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।