मध्यप्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी के लापता होने के केस में नया मोड़ आ गया है। सात अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के बाद अर्चना रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। अब उसके परिवार ने दावा किया है कि अर्चना सकुशल है ।

लापता अर्चना तिवारी और आरक्षक राम तोमर।
मध्यप्रदेश के कटनी जिले की रहने वाली अर्चना तिवारी के लापता होने के केस में नया मोड़ आ गया है। सात अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के बाद अर्चना रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई थी। अब उसके परिवार ने दावा किया है कि अर्चना सकुशल है और उसने मंगलवार को परिवार से फोन कॉल पर बात की है, जिसमें उसकी मां से भी बातचीत हुई। हालांकि, यह साफ नहीं है कि अर्चना ने कहां से कॉल किया। इसी बीच इस केस में एक नया खुलासा हुआ है कि अर्चना का ट्रेन टिकट ग्वालियर के एक पुलिस कांस्टेबल ने बुक किया था। इसके आधार पर रेलवे पुलिस ने ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाना पहुंचकर संबंधित कांस्टेबल से पूछताछ शुरू कर दी है। जीआरपी को सबूत मिले हैं कि टिकट उसी कांस्टेबल द्वारा बुक किया गया था। अर्चना के लापता होने के बाद से पुलिस और जीआरपी लगातार जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि अर्चना कहां से कॉल कर रही थी।दरअसल, 12 दिन पहले लापता हुई युवती अर्चना तिवारी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लापता युवती का ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया है। इंदौर से अर्चना तिवारी एसी कोच ई-3 से लापता हुई थी, वह भंवरपुर थाने में तैनात आरक्षक राम तोमर के संपर्क में थी। जांच में पता चला है कि राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर का टिकट बुक कराया था। इस मामले में अर्चना के लापता होने के बाद जब उसकी कॉल डिटेल खंगाली गई तो यह राज खुलकर सामने आया। कॉल डिटेल रिपोर्ट में सामने आया कि आरक्षक राम तोमर और अर्चना के बीच लंबी बातचीत हुई थी। संदिग्ध पाए जाने पर आरक्षक राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर तक का ट्रेन टिकट बुक कराया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अर्चना ग्वालियर पहुंची थी या रास्ते में ही गायब हो गई। इस बीच पुलिस अब यह जांच कर रही है कि अर्चना की गुमशुदगी में कहीं किसी साजिश की कड़ी तो नहीं जुड़ी हुई है। आरक्षक राम तोमर से जीआरपी की टीम ने देर रात तक पूछताछ की।
लापता अर्चना तिवारी के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सुराग मिला है। इस इनपुट के आधार पर, जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) की टीम दिल्ली पहुंची है। पुलिस अधिकारी अर्चना से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ करेंगे। यह माना जा रहा है कि दिल्ली में मिली जानकारी इस केस में अहम मोड़ ला सकती है।
नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से रात 10 बजकर 5 मिनट पर निकलती है। ये ट्रेन रात 11 बजकर 26 मिनट पर नर्मदापुरम पहुंचती है। भोपाल से नर्मदापुरम जाने में 1 घंटा 21 मिनट का वक्त लगता है। इस 1 घंटे 21 मिनट के वक्त में अर्चना तिवारी के साथ क्या हुआ, इस पर सस्पेंस बरकरार है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।
रीवा के शान-ए-विंध्य सम्मान समारोह में डॉली चायवाला, सुनील पाल और अभय शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रतिभाओं का सम्मान हुआ, संगीत ने समां बांधा और बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी गई।