दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज यानी सोमवार को हंगामे के बीच हुई। एलजी वीके सक्सेना के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हंगामे के बीच हुई।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज यानी सोमवार को हंगामे के बीच हुई। एलजी वीके सक्सेना के विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। जहां सत्र की शुरुआत में ही एलजी के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के विधायकों ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर हंगामा किया। इस हंगामे के कारण स्पीकर को कार्रवाई करनी पड़ी और विपक्ष के विधायकों को सदन से बाहर निकलवाना पड़ा। हंगामा करने के चलते आप विधायकों संजीव झा, कुलदीप कुमार, सोमदत्त और जरनैल सिंह को अगले तीन दिन के लिए सदन कि कार्यवाही से सस्पेंड कर दिया गया है। विधानसभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह शीतकालीन सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। हालांकि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। वहीं विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत आप के विधायक मुंह पर मास्क लगाकर प्रदर्शन करते नजर आए।
दिल्ली में ई-आफिस प्रणाली लागू
एलजी वीके सक्सेना ने सदन को संबोधित करते हुए दिल्ली सरकार की नीतियों, सुधारों और उपलब्धियों का विवरण रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने इस बार पहली बार एक लाख करोड़ का बजट पास किया है। प्रशासनिक सुधारों के तहत 75 डिजिटल सेवाएं शुरू की गई हैं और ई-आफिस प्रणाली लागू की गई है।
बजट का 13 प्रतिशत स्वास्थ को
एलजी ने कहा- कुल बजट का 13 प्रतिशत हिस्सा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आवंटित किया गया है, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में सर्वाधिक है। आयुष्मान योजना के तहत 188 अस्पताल सूचीबद्ध किए गए हैं और अब तक 19,287 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई कदम उठाए गए हैं।
मेट्रो फेज-4 के लिए 3,300 करोड़
एलजी ने कहा कि सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए प्रयासरत है। कक्षा 9 से 12 तक स्मार्ट कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल प्रोत्साहन राशि को दोगुने से भी अधिक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कैपिटल एक्सपेंडिचर को दोगुना करते हुए 28 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के क्रम में मेट्रो फेज-4 के लिए 3,300 करोड़ के बजट को मंजूरी दी गई है।
जलभराव से निपटने को ड्रेनेज मास्टर प्लान
एलजी ने कहा-जलभराव दिल्ली की एक पुरानी समस्या रही है, जिसे दूर करने के लिए अन्य उपायों के साथ ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। राजधानी में 100 में से 45 अटल कैंटीन शुरू की जा चुकी हैं, जबकि शेष को भी जल्द शुरू किया जाएगा। यमुना की सफाई को लेकर उन्होंने बताया कि नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जा रहे हैं, पुराने एसटीपी की क्षमता बढ़ाई जा रही है और नालों का प्रदूषित पानी सीधे नदी में गिरने से रोका जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।