बिहार के पूर्व DGP आलोक राज ने कार्यभार संभालने के मात्र दो दिन बाद BSSC चेयरमैन पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। वहीं, BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार हुआ है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

बिहार. स्टार समाचार वेब
बिहार पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) और 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज ने बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विशेष बात यह है कि उन्होंने कार्यभार संभालने के मात्र दो दिन बाद ही अपना त्याग पत्र सामान्य प्रशासन विभाग को सौंप दिया। 31 दिसंबर 2025 को बिहार पुलिस की सेवा से सेवानिवृत्त होने के तुरंत बाद राज्य सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। आलोक राज ने 4 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला था और उन्हें अगले 5 वर्षों तक इस पद पर रहना था।
राज ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा
आलोक राज ने अपने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है, हालांकि अचानक लिए गए इस फैसले के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। एक सख्त और अनुशासित प्रशासक के रूप में पहचाने जाने वाले आलोक राज सेवानिवृत्ति से पहले बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके स्थान पर दिसंबर 2025 में 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार को बिहार का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े..
दूसरा मामला: BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी
दूसरी ओर, बिहार में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की कार्रवाई निरंतर जारी है। चर्चित BPSC TRE 3 पेपर लीक मामले में कुख्यात संजीव मुखिया गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिपुल कुमार उर्फ बिपुल शर्मा के रूप में हुई है। जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि बिपुल का कनेक्शन हरियाणा STET पेपर लीक मामले से भी रहा है।
बिपुल कुमार से पृछताछ जारी
EOU द्वारा दर्ज केस नंबर 6/24 में अब तक कुल 289 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, बिपुल कुमार से पूछताछ जारी है, जिससे इस अंतरराज्यीय पेपर लीक नेटवर्क के अन्य सहयोगियों और साजिशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। संजीव मुखिया गिरोह की संलिप्तता सामने आने के बाद से ही पुलिस इस पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी कर रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।
दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर तंबाकू कारोबार और आपसी रंजिश के चलते अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की हत्या। आरोपियों भोला और मुकेश पर धारदार हथियार से हमले का आरोप।
आईआईटी बॉम्बे ने छात्र साहिल की आत्महत्या मामले में पहले दिए गए बयान पर माफी मांगी है। डीन प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला निलंबित
भारतीय रेलवे में 15 अक्टूबर 2026 से यूपीआई टिकट बुकिंग पर नए MDR नियम लागू हो रहे हैं। जानें 2000 रुपये से ज्यादा के टिकट पर क्या पड़ेगा असर और क्या यात्रियों को देना होगा अतिरिक्त शुल्क।
दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सोनिया गांधी का नाम नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में जोड़ने के मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट की टिप्पणियां।
देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां दक्षिण और मध्य भारत में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की रवानगी के साथ गर्मी बढ़ने लगी है।