×

कर्नाटक सीएम-डिप्टी सीएम और क्रिकेट बोर्ड पर दर्ज हो एफआईआर

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना को लेकर बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है ।बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसे 'एक्सिडेंट' मानने से इनकार करते हुए कहा-यह एक हादसा नहीं था, बल्कि सरकार द्वारा निर्मित भगदड़ थी।

By: Star News

Jun 05, 202511:14 AM

view17

view0

कर्नाटक सीएम-डिप्टी सीएम और क्रिकेट बोर्ड पर दर्ज हो एफआईआर

-भगदड़ में 11 की मौत...थाने में शिकायत दर्ज,भाजपा ने मांगा इस्तीफा



बेंगलुरु। पहली बार आईपीएल विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 की मौत हो गई और 33 लोग जिंदगी और मौत से अस्पताल में जूझ रहे हैं। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने कब्बन पार्क थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और क्रिकेट बोर्ड के पदाधिकारियों पर आईपीसी की धारा 106 के तहत एफआई दर्ज करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी कर्नाटक के युवा अध्यक्ष लोहीत हनुमनपुरा ने भी पुलिस में शिकायत दी है। उन्होंने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन और चिन्नास्वामी स्टेडियम के सीईओ के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने इस्तीफे की मांग की है।

संबित पात्रा बोले-भगदड़ सरकार की लापरवाही 
इधर, बेंगलुरु भगदड़ पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि यह सिर्फ हादसा नहीं था, बल्कि सरकार की बनाई हुई भगदड़ थी। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि ऐसे हादसे होते रहते हैं। क्या 11 लोगों की मौत को सामान्य बताया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच मतभेद के कारण यह हुआ। स्टेडियम की क्षमता 35,000 है, फिर 3 लाख लोग कैसे पहुंचे। पात्रा ने सवाल उठाया कि पुलिस ने इजाजत नहीं दी थी, फिर भी कार्यक्रम क्यों हुआ। पुलिस और आयोजकों के बीच तालमेल क्यों नहीं था। सबसे दु:ख की बात यह रही कि जब लोग मर रहे थे, तब भी जश्न चलता रहा। 

चश्मदीदों का दावा-जो गिरा, उठ नहीं पाया
चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर युवा हैं। इसमें 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। सभी की उम्र 13 से 33 साल के बीच है। इनकी मौत सिर, रीढ़, पेट में गंभीर चोट लगने से हुई।

स्टेडियम बुलाया लेकिन गेट नहीं खोले
दरअसल, स्टेडियम के बाहर यह सूचना फैला दी गई कि टीम का रोड शो रद्द कर दिया गया है और सभी को स्टेडियम में जमा होने के लिए कहा गया और कई महिलाएं बिना किसी टिकट के आई थीं। पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और गेट पर चढ़ने की कोशिश की। 600-700 लोगों ने गेट तोड़ दिए और एक बार में अंदर घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई। कई पीड़ित महिलाएं थीं। हालांकि उनकी मदद करने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़ और अराजकता के कारण कुछ भी काम नहीं आया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सावधान! गूगल ने कहा- एक अरब स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा

सावधान! गूगल ने कहा- एक अरब स्मार्टफोन पर मंडरा रहा खतरा

अमेरिकी कंपनी गूगल ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। जिसमें दावा किया गया है कि करीब आधे एंड्रॉयड स्मार्टफोन उपभोक्ताओं पर मैलवेयर और स्पाईवेयर के खतरे में है। ये खतरा पुराने एंड्रॉयड ओएस वर्जन होने की वजह से है। ये जानकारी फॉर्ब्स ने दी है।

Loading...

Feb 06, 202610:57 AM

पंजाब में आप नेता लक्की की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या

पंजाब में आप नेता लक्की की गुरुद्वारा साहिब के पास दिनदहाड़े हत्या

जालंधर के मॉडल टाउन में शुक्रवार को दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार लकी ओबेरॉय किसी निजी कार्य से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास गए हुए थे। वह अपनी थार गाड़ी में बैठे थे, तभी अचानक कुछ हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

Loading...

Feb 06, 20269:59 AM

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

Loading...

Feb 05, 20261:41 PM

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है।

Loading...

Feb 05, 20261:09 PM

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading...

Feb 05, 202611:16 AM