×

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

By: Arvind Mishra

Feb 05, 20261:41 PM

view4

view0

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाने का आदेश दिया है।

  • मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • अब चाइनीज मांझे पर उत्तर प्रदेश में लगा पूर्ण प्रतिबंध
  • अवैध बिक्री रोकने के लिए पुलिस छापेमारी भी करेगी

लखनऊ। स्टार समाचार वेब

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने इस पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है और पुलिस को पूरे राज्य में छापेमारी करके इसकी अवैध बिक्री को रोकने का निर्देश दिया है। उन्होंने चाइनीज मांझे के खिलाफ पूरे राज्य में अभियान चलाने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा और पूरे आपरेशन की समीक्षा उच्चतम स्तर पर की जाएगी।

शोएब की मौत के बाद सख्ती

लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास बुधवार की शाम बाइक से जा रहे 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की गर्दन में मांझा फंस गया था। शोएब कुछ समझ पाते इसके पहले ही मांझे से उनकी गर्दन की नसें कट गई। किसी तरह उन्होंने बाइक रोकी और अचेत होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है।

कोर्ट की रोक के बाद भी बिक्री

चाइनीज मांझे की बिक्री पर कोर्ट और एनजीटी ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद चोरी-छिपे यह बिक रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मांझा की बिक्री पुलिस एवं प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही है। चाइनीज मांझा खरीदने और बेचने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, सकता है। बीएनएस की धारा 1986 की धारा 15 के तहत पांच साल तक की सजा और एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। बीएनएस की धारा 188 के तहत छह महीने तक की सजा या जुमार्ना हो सकता है। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत 50,000 रुपए तक का जुर्माना और पाच साल की सजा का प्रावधान है।

पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं

  • 28 नवंबर 2017: बाजारखाला इलाके में इकराम की मांझे से कटी गर्दन।
  • 12 मई 2018: राम कुमार की गर्दन पर सुलतानपुर रोड के पास मांझे से कट लगा।
  • 14 नवंबर 2020: हुसड़िया फ्लाईओवर पर बाराबंकी निवासी लवकुश घायल हुए।
  • 22 जून 2022: कैंट इलाके में युवक के हाथ और गर्दन पर मांझे से चोट लगी।
  • 23 मई 2023: ठाकुरगंज के पीर बुखारा इलाके में चाइनीज मांझे से युवक हुआ चोटिल।
  • 27 मार्च 2024: हजरतगंज कोतवाली के एसएसआई का अंगूठा मांझे से कट गया।
  • 23 फरवरी 2025: बीबीडी इलाके में मांझे से बाइक सवार अमन घायल हो गया।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

सीएम सख्त: यूपी में चाइनीज मांझे से मौत पर दर्ज होगा हत्या का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे से युवक की मौत के बाद अब सरकार का रुख सख्त हो गया है। यूपी में पहले ही चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोक लगाई गई है। हालांकि, लगातार इसका उपयोग होता रहा है। ताजा वारदात के बाद सीएम ने इस पर सख्त नाराजगी जातई है।

Loading...

Feb 05, 20261:41 PM

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

उत्तर भारत के हिंदी जानने वाले लोग तमिलनाडु में साफ करते हैं टेबल

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है।

Loading...

Feb 05, 20261:09 PM

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा: चेन्नई-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे बे-पटरी... यात्री सुरक्षित

ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading...

Feb 05, 202611:16 AM

यूपीएससी नियमों में बदलाव: अब आईपीएस दोबारा नहीं चुन पाएंगे विकल्प

यूपीएससी नियमों में बदलाव: अब आईपीएस दोबारा नहीं चुन पाएंगे विकल्प

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस साल आयोग ने सर्विस एलोकेशन (सेवा आवंटन) और डिजिटल सुरक्षा को लेकर कई अहम और बड़े बदलाव किए हैं। आईपीएस के लिए नियम ज्यादा स्पष्ट और सख्त किए गए हैं।

Loading...

Feb 05, 202610:38 AM

आतंक का अड्डा: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार

आतंक का अड्डा: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन गिरफ्तार

अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बाद अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी मामले जवाद अहमद सिद्दीकी पर शिकंजा कसा है। मामले में गिरफ्तारी के बाद, सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Loading...

Feb 05, 20269:51 AM