तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है।

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजनीतिक पारा अपने चरम पर पहुंचता दिख रहा है। इसी बीच राज्य के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम का उत्तर भारतीय प्रवासी श्रमिकों को लेकर दिया गया बयान भाषा विवाद और उत्तर-दक्षिण राजनीति को फिर से हवा दे रहा है। दरअसल, तमिलनाडु के कृषि मंत्री एमआरके पन्नीरसेल्वम ने उत्तर भारतीयों को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा-उत्तर के लोग सिर्फ हिंदी जानते हैं, इसलिए उन्हें अच्छी नौकरियां नहीं मिलतीं और वे तमिलनाडु आकर टेबल साफ करने, मजदूरी करने या पानी पूरी बेचने जैसे काम करते हैं। वहीं, तमिलनाडु की दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी) की वजह से यहां के बच्चे अमेरिका, लंदन जैसी जगहों पर करोड़ों कमा रहे हैं। यह बयान दो-भाषा बनाम तीन-भाषा की पुरानी बहस को फिर से भड़का रहा है, खासकर जब विधानसभा चुनाव बस कुछ हफ्तों दूर है।
मजदूर बनकर बेच रहे पानी पूड़ी
मंत्री ने चेंगलपट्टू जिले में एक पार्टी कार्यक्रम में कहा-उत्तर के लोग यहां टेबल साफ करने आते हैं। वे कंस्ट्रक्शन मजदूर बनकर या पानी पूड़ी बेचकर काम करते हैं, क्योंकि उन्होंने सिर्फ हिंदी सीखी है, लेकिन हमारे बच्चे दो-भाषा नीति की वजह से अंग्रेजी अच्छी तरह सीखते हैं और विदेश जाते हैं। वे अमेरिका, लंदन में करोड़ों कमाते हैं।
उत्तर भारतीयों का उड़ाया मजाक
भाजपा ने कृषि मंत्री के इस विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी ने इसे अपमानजनक बताया और कहा कि डीएमके नेता बार-बार प्रवासी मजदूरों, खासकर उत्तर भारतीयों और हिंदी भाषियों को निशाना बना रहे हैं। तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने एक्स पर पोस्ट किया कि मंत्री ने उत्तर भारतीयों को टेबल क्लीनर और पानी पूरी सेलर कहकर मजाक उड़ाया। आज के भारत में हर राज्य के लोग हर जगह काम करते हैं। कोई काम छोटा नहीं, कोई नागरिक हीन नहीं। भाजपा ने डीएमके पर सामाजिक विभाजन फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी उत्तर भारतीयों को निशाना बनाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के पायलटों के लिए ड्रग परीक्षण अनिवार्य कर दिया है। जानिए क्या हैं नए नियम और एयर इंडिया की किस घटना के बाद लिया गया यह बड़ा फैसला।
IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग और लैंड-फॉर-जॉब घोटाले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम करने का आदेश दिया है।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गालवान हिंसा के 6 साल बाद BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आ रहे हैं। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक और व्यापारिक एजेंडे की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
मायावती के राजनीति से संन्यास लेने के सुझाव पर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने बसपा सुप्रीमो यानी अपनी समधन को संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने कहा कि आपका आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द है। आकाश आनंद को गुमराह करने का आरोप निराधार है। मैं संन्यास लेने के लिए तैयार हूं।
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।