×

भोपाल फैक्ट्री में लगी आग, दूसरे दिन भी निकलता रहा धुंआ

By: Star News

Jun 09, 202511:11 AM

view8

view0

भोपाल फैक्ट्री में लगी आग, दूसरे दिन भी निकलता रहा धुंआ

दमकलों की मदद से सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका
50 दमकलें-टैंकर आग बुझाने में लगी रही
प्रशासन ने गोविंदपुरा की बस्ती खाली कराई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल  में रविवार देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगी। आग की लपटें इतनी ज्यादा है कि इस फैक्ट्री के पास बनी झुग्गियों तक भी पहुंच गई। दरअसल, भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के एच सेक्टर आदर्श नगर स्थित वरुण इंटरप्राइजेज पुट्ठा बनाने की फैक्ट्री में करीब 12 घंटे तक आग सुलगती रही। सोमवार सुबह तक भी धुआं निकलता रहा। देर रात 50 से ज्यादा दमकलों और टैंकरों की मदद से भीषण आग पर काबू तो पा लिया गया था, लेकिन पुट्ठों की वजह से वह बार-बार सुलगती रही। फैक्ट्री में आग रात में लगी थी। आग तेजी से फैलती की गई। इस वजह से पास की झुग्गी बस्ती को तत्काल खाली कराना पड़ा। झुग्गियों तक आग न पहुंचे, इसके लिए सबसे पहले दमकलकर्मियों ने वहीं मोर्चा संभाला। इसके बाद फैक्ट्री के अंदर की आग पर काबू पाने की कोशिश रात भर चलती रही। हालांकि, सुबह तक आग काबू में आ गई, लेकिन कुछ जगहों से वह बार-बार सुलग रही थी। इस कारण दमकलें मौके पर ही तैनात रही।

आग लगने की वजह 

फैक्ट्री में रखे कागज के रोल और प्लास्टिक की मौजूदगी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए शहर के सभी फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कुल 10 फायर फाइटर, 2 वाटर बाऊजर और 8 टैंकर ने करीब 5-5 बार पानी की रिफिलिंग कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। 50 से ज्यादा टैंकर और दमकलें आग बुझाने में लगे रहे।

फैक्ट्री का तोड़ा ताला 

रविवार होने से फैक्ट्री बंद थी, इसलिए फायर फाइटर्स ने दरवाजा तोड़ा। तभी आग से जलकर टीन शेड से बनी छत नीचे गिर गई। इससे फायरमैन को अंदर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात को देखते हुए मौके पर जेसीबी बुलाकर टीन शेड हटाया गया। आग से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। देर रात तक लोग झुग्गियों से बाहर सड़कों पर डटे रहे। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड के साथ ही अशोका गार्डन थाने से पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

कतार में किसान... कृषि मंत्री बोले- मध्यप्रदेश के किसी जिले में नहीं खाद की कमी

3

0

मध्यप्रदेश के सतना में खाद की कमी को लेकर किसानों के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का रास्ता रोके जाने के बाद अब प्रदेश के कृषि मंत्री और विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।  गौरतलब है कि प्रदेशभर में खाद को लेकर मारा-मारी मची है। किसान रात से ही खाद के लिए कतार में लगे नजर आ रहे हैं।

Loading...

Sep 12, 2025just now

सोम डिस्टलरी... 50 करोड़ की टैक्स चोरी... सिर्फ 14 करोड़ किए सरेंडर 

भोपाल और रायसेन में सोम डिस्टलरी के पांच ठिकानों पर सेंट्रल एक्साइज विभाग ने छापेमारी की। जहां दावा किया जा रहा है कि टैक्स चोरी का आंकड़ा 50 करोड़ तक जा सकता है। इसी बीच कंपनी ने 14 करोड़ रुपए सरेंडर किए हैं। उक्त छापेमार कार्रवाई से राजधानी भोपाल में हड़कंप मच गया है।

Loading...

Sep 12, 2025just now

विधायक बोले- भारत में भी छिड़ेगा गृहयुद्ध ... कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो... जरूर होगा

मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो, जरूर होगा।

Loading...

Sep 12, 2025just now

दिग्विजय-कमलनाथ... लिखा- मतभेद रहे... लेकिन मनभेद कभी नहीं

4

मार्च 2020 में मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरने को लेकर बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के इंटरव्यू ने सियासी माहौल गरमा दिया था। दिग्विजय सिंह ने सरकार गिरने की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ के बीच मतभेदों पर डाली थी। वहीं, कमलनाथ ने पलटवार करते हुए ट्वीट कर कहा था कि सिंधिया को लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं, इसलिए उन्होंने सरकार गिराने का कदम उठाया।