संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा-भारत के पास पुराने ज्ञान के बहुत बड़े और समृद्ध भंडार हैं, जिन्हें अगर हम सीखें और समझें तो वे हमारे जीवन में बहुत मदद कर सकते हैं।
कभी सिर्फ किचन की जरूरत माने जाने वाला टमाटर अब मध्यप्रदेश की ताकत बन चुका है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश ने टमाटर उत्पादन में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इसका श्रेय राज्य की प्रगतिशील कृषि नीतियों, किसानों की मेहनत और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं को जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी से सीधे वे चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर में हाल ही में कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़ों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं।
एक दिन पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारत और अमेरिका के संबंध बेहद विशेष हैं। इसे लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोनों देशों के बीच कभी-कभार ऐसे पल आ ही जाते हैं।
मध्यप्रदेश के विक्रमोत्सव 2025 को WOW अवार्ड्स एशिया 2025 में 'एशिया के शासकीय समारोह की विशेष श्रेणी' में प्रतिष्ठित गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। जानें कैसे यह उत्सव संस्कृति, विरासत और विकास का बेजोड़ संगम बन गया है।

















