बारिश के मौसम में दही जमाना मुश्किल हो जाता है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण दही खट्टा हो जाता है या पानी छोड़ने लगता है। कई बार तो घंटों दही को रखने के बाद भी नहीं जमता।

बारिश के मौसम में दही जमाना मुश्किल हो जाता है। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण दही खट्टा हो जाता है या पानी छोड़ने लगता है। कई बार तो घंटों दही को रखने के बाद भी नहीं जमता। अगर आपको भी ऐसी ही परेशानियां होती है जिसकी वजह से घर में दही जमाना कम कर दिया है तो अब एक बार मम्मी की बताई ये ट्रिक जरूर अपना कर देखें। इस तरह दही जमाएंगे तो एकदम गाढ़ा और मलाईदार दही जमेगा। ये दही बिल्कुल भी खट्टा नहीं होगा और आप इसे बिना चीनी के भी आसानी से खा सकते हैं। बच्चों को भी इस तरह जमा क्रीमी और गाढ़ा दही खूब पसंद आएगा। जानिए बरसात में दही जमाने का आसान तरीका।
बरसात में गाढ़ा दही जमने का तरीका
1- दही जमाने के लिए सबसे पहले आपको गाढ़ा दूध लेना है। बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करेंगे तो दही ज्यादा गाढ़ा जमेगा। दूध को अच्छी तरह उबाल लें और फिर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।
2- दूध जब गुनगुना हो जाए यानि आप उंगली डालकर देखें तो उंगली जले नहीं इस टेंपरेचर को दही जमाने के लिए अच्छा माना जाता है। ध्यान रखें जामन वाला दही भी खट्टा नहीं होना चाहिए। आधा लीटर दूध की दही जमा रहे हैं तो इसमें 1 चम्मच जामन वाला दही डालना है।
3- अब यहां आपको मम्मी वाली ट्रिक को अपनाना है। जामन वाली दही को पूरे बाउल में जगह जगह डॉप की तरह डाल दें और बिल्कुल भी मिलाएं नहीं। दही जमाने वाले दूध को किसी प्लेट से कवर कर दें और किसी कपड़े के अच्छी तरह बर्तन को ढक दें।
4- बिना हिलाए डुलाए दूध को करीब 6-7 घंटे के लिए रखें। बहुत गर्मी है तो 5 घंटे में ही दही जम जाएगा। अब दही को सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। इकदम गाढा और मलाईदार दही जमकर तैयार हो जाएगा।
आप एक बार ऐसे दही जमाकर खाएंगे तो मजा आ जाएगा। ये दही एकदम थक्केदार और मीठा जमेगा। इस तरह दही जमाने से बिल्कुल खट्टा नहीं होगा और आप घर की दही का स्वाद ले पाएंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत में लॉन्च हुआ फेफड़ों के कैंसर का 7 मिनट वाला जादुई इंजेक्शन 'टेसेंट्रिक'। जानिए कैसे काम करती है रोश फार्मा की यह इम्यूनोथेरेपी और क्या है इसकी कीमत।
जानें समय प्रबंधन के प्रभावी तरीके जिनसे आप एक दिन में अधिक काम कर सकते हैं। पोमोडोरो तकनीक और कार्य प्राथमिकता के साथ अपनी उत्पादकता बढ़ाएं।
देर रात तक जागना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। जानें कैसे यह आदत मोटापे, हृदय रोग, मानसिक तनाव और कमजोर इम्यूनिटी का कारण बनती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए आज ही अपनी आदत बदलें।
गर्मियों में फ्रिज की सफाई बहुत जरूरी है। जानें घर पर DIY क्लीनिंग स्प्रे बनाने का तरीका, फ्रिज को बैक्टीरिया मुक्त रखने के टिप्स और डीप क्लीनिंग के आसान स्टेप्स
रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जानें कैसे यह छोटी सी आदत आपकी इम्यूनिटी, दिमाग और स्किन को बदल सकती है।
क्या आप तकनीक से थके हुए महसूस कर रहे हैं? जानिए डिजिटल डिटॉक्स क्या है, इसके फायदे और मानसिक शांति पाने के लिए इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा कैसे बनाएं।
मटके का ठंडा पानी सेहत के लिए वरदान है, लेकिन इसकी गलत सफाई आपको बीमार कर सकती है। जानें मटके को साफ करने का सही तरीका और इसे बैक्टीरिया मुक्त रखने के आसान टिप्स।
गर्मियों में तेज धूप और पसीने से बेजान हुई त्वचा में जान फूंक देंगे ये खास फल। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें और तरबूज, पपीता जैसे फलों से पाएं नेचुरल ग्लो। जानें त्वचा के लिए बेस्ट समर फ्रूट्स।
भीगे काले चने के फायदे, वजन घटाने के उपाय, एनीमिया का उपचार, डायबिटीज डाइट टिप्स, काले चने खाने का सही तरीका, स्वास्थ्य समाचार, Health Benefits of Soaked Chana.
क्या आप भी मौसम बदलते ही बीमार पड़ जाते हैं? जानें संतुलित आहार, योग, पर्याप्त नींद और हाइड्रेशन के जरिए वायरल संक्रमण और सर्दी-जुकाम से बचने के असरदार उपाय।