केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले देश की जनता को बड़ी राहत के साथ खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र की मोदी सरकार ने दीपावली से पहले देश की जनता को बड़ी राहत के साथ खुशखबरी दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ कहा है कि कंपनियों को जीएसटी दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाना होगा। केंद्र सरकार टैरिफ से प्रभावित निर्यातकों को राहत देने के लिए एक पैकेज पर भी काम कर रही है। जीएसटी सुधार पीएम मोदी के निर्देश पर किए गए हैं। इनका मकसद आम आदमी, किसान और छोटे कारोबारियों तक फायदा पहुंचाना है। कई कंपनियां पहले ही कीमतें घटाने का एलान कर चुकी हैं। सरकार भी दामों पर नजर रख रही है। सांसदों को भी अपने क्षेत्रों में कीमतों पर निगरानी रखने को कहा गया है।
नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। यह दिन नवरात्रि की शुरुआत है, जब देशभर में त्योहारों की खरीदारी तेज हो जाती है। वित्त मंत्री को उम्मीद है कि 375 वस्तुओं पर टैक्स कटौती से उपभोग और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। बार-बार टैक्स दरों में बदलाव नहीं किया जाएगा। नुकसान केवल राज्यों को नहीं, बल्कि केंद्र को भी होता है। लेकिन जब लोगों की जेब में पैसा जाएगा, तो सरकार सिर्फ अपनी कमाई की चिंता नहीं कर सकती।
सीतारमण ने कहा कि इस बार ज्यादातर चीजें कम टैक्स दायरे में हैं और अब केवल 13 सामान लग्जरी श्रेणी में बचे हैं। इससे टैक्स ढांचा सरल होगा और उपभोक्ताओं को बचत होगी। अगर कोई सेक्टर नियमों का पालन नहीं करता है, तो सरकार संबंधित उद्योग संगठनों से बातचीत पर कार्रवाई करेगी। खासकर बीमा और आॅटो सेक्टर को लेकर स्पष्टिकरण दिया गया है कि उन्हें जो बड़ी राहत मिली है, उसका पूरा फायदा ग्राहकों को देना होगा। वहीं सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू पर टैक्स बोझ घटने वाला नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सैटेलाइट टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी कर आतंकवाद-रोधी अभियानों की लाइव कवरेज, AI के गलत इस्तेमाल और प्रोग्राम कोड के उल्लंघन पर सख्त हिदायत दी है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से राहत मिल गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों नेताओं की जमानत पर पढ़ें पूरी अपडेट।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्ष आक्रामक हो गया है। कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी ने केंद्र सरकार और पुरी से जवाब मांगा है।
भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष और सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों पर तीखा हमला बोला है। संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि देश में प्रदर्शनों के जरिए तख्तापलट की साजिश रची जा रही है।
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अमृतसर से हथियार लाकर मुंबई पहुंचाने वाले चार और आरोपी गिरफ्तार। पढ़ें पूरी साजिश की विस्तार से जानकारी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के निर्णय के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई की। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए टिप्पणी की कि याचिकाकर्ताओं द्वारा यह दूसरी बार शांति भंग की गई है, और भले ही संगठन वही है, लेकिन उनका मकसद बदल गया है।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री ने देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को नमन किया।
देश भर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा। पीएम मोदी ने दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में रामलीला कलाकारों की आरती उतारकर रावण दहन किया। जानिए पटना, पंचकूला और देश भर के अन्य बड़े शहरों के लाइव अपडेट्स।
लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को यूपी एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।