राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गई। यह कलश यात्रा सरयू नदी के संत तुलसी घाट से राम मंदिर तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और वैदिक विद्यार्थी शामिल रहे। इधर, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं।

राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गई।

अयोध्या। स्टार समाचार वेब
राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की सुहागिन महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरुआत हो गई। यह कलश यात्रा सरयू नदी के संत तुलसी घाट से राम मंदिर तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाएं और वैदिक विद्यार्थी शामिल रहे। इधर, प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में शामिल होंगे और उनके हाथों से पूरे विधि विधान के साथ राम मंदिर का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस बीच समारोह के निमंत्रण कार्ड की पहली झलक भी सामने आ गई है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर ध्वजारोहण समारोह का निमंत्रण पत्र बेहद सुंदर और पवित्र रंगों से राज हुआ हैं। ये वहीं कार्ड है जो इस भव्य समारोह में आने वाले गणमान्य मेहमानों को भेजा जा रहा है। ये निमंत्रण पत्र पीले और भगवा रंगों से सजा है। जिसमें प्रेषक के तौर पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का नाम लिखा है।
निमंत्रण पत्र के पहले पन्ने पर नीचे की और राम मंदिर की तस्वीर लगी है और ऊपर की ओर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह है जिसमें सूर्य की किरणों के बीच भगवान राम की तस्वीर है। पत्र पर बड़े-बड़े शब्दों में ध्वजारोहण लिखा है। दूसरे पन्ने पर 25 नवंबर को होने वाले पूरे कार्यक्रम का ब्योहा है। जिसमें प्रवेश मार्ग से लेकर प्रवेश की समयावधि के बारे में बताया गया है।
तीसरे पेज पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने का जिक्र किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पूरी राम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सड़कों पर भगवान राम की कथा से जुड़े चित्रों को उकेरा जा रहा है। अयोध्या नगरी अपनी प्राचीन भव्यता में तैयार की जा रही हैं। मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज लगाने के लिए तकनीक और हस्तगत दोनों प्रणालियों को सुदृढ़ किया गया है।
राम मंदिर पर लहराने वाली पताका चमकदार केसरियां रंग और त्रिकोणीय आकार में होगी। इस पताका पर भगवान सूर्यदेव विराजमान होंगे और बीच में ऊँ भी बना होगा। इस अवसर पर पूरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। समारोह के दिन अन्य श्रद्धालुओं को आने से मना किया गया है।
कलश यात्रा में शामिल महिलाएं और वैदिक विद्यार्थी अपने हाथों में ध्वज लेकर चल रहे थे। ढोल, नगाड़े और शंख ध्वनि के बीच रामपथ पर निकली कलश यात्रा को देखने के लिए हजारों श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक उमड़ पड़े। इसके पहले सरयू घाट पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डॉ. अनिल मिश्र और राम मंदिर के व्यवस्था प्रभारी गोपाल राव की मौजूदगी में वैदिक आचायार्ओं ने प्रायश्चित पूजन, वरुण पूजन और कलश पूजन समेत अन्य अनुष्ठान किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) का दिन मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ा विस्तृत राशिफल।
जानिए 25 सितंबर 2026 का विस्तृत दैनिक पंचांग। जानें शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त और अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन का शुभ समय।
25 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Ank Jyotish 25 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
24 सितंबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। पढ़ें व्यापार, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक भविष्यफल
जानिए 24 सितंबर 2026 गुरुवार का पूरा पंचांग, जिसमें शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, शुभ मुहूर्त (अभिजीत मुहूर्त) और राहुकाल का समय शामिल है।
24 सितंबर 2026 का मूलांक फल (Mulank Phal 24 September 2026) पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन और स्वास्थ्य का हाल।
अंक ज्योतिष के अनुसार 23 सितंबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, और स्वास्थ्य से जुड़ा विस्तृत भविष्यफल।
पढ़ें 23 सितंबर 2026 का संपूर्ण राशिफल। मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए जानिए करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियां।
जानिए 23 सितंबर 2026, बुधवार का पूरा हिंदू पंचांग। यहाँ पढ़ें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी।
22 सितंबर 2026 का संपूर्ण दैनिक पंचांग। जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और अशुभ राहुकाल का समय हिंदी में।