गडकरी ने सड़क हादसों को लेकर कहा- हमने कई पॉइंट्स पर ध्यान दिया है। रोड इंजीनियरिंग, जिसमें फ्लाईओवर बनाना। ब्लैक स्पॉट को लेकर काम करना है। कारों में चार की जगह छह एयरबैग लगने लगे। अब दिक्कत यह है कि लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। हमने इसे भी अनिवार्य किया कि बाइक खरीदने के साथ हेलमेट भी मिले।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मैं 90 फीसदी सामाजिक काम करता हूं। मैं आदिवासी क्षेत्रों में स्कूल चलाता हूं। मैं साधु-संन्यासी नहीं हूं। मेरा भी परिवार है, लेकिन फिर भी मैं मजदूर और किसान के लिए काम करना चाहता हूं और करता रहूंगा। मेरा सपना है कि पांच साल के अंदर बायो फ्यूल के लिए दुनिया में नंबर एक पर जाएगा। देश को प्रदूषण से मुक्त करके आत्मनिर्भर बनाना है। देश और राज्य को सबसे ज्यादा जीएसटी आटोमोबाइल इंडस्ट्री देती है। यह बात केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक खास चर्चा के दौरान कही। गडकरी ने कहा- पेट्रोल की तुलना में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स 15 फीसदी ज्यादा बिक रहे हैं। इससे पॉल्यूशन भी जीरो होगा। आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक और पेट्रोल-डीजल का प्राइस लगभग एक ही होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा- हमने दो स्कीम निकाली है। अगर सड़क पर हादसा होता है तो लोगों में डर था कि पुलिस परेशान करेगी, लेकिन अब कानून सुधार दिया है। अगर सड़क हादसे के बाद किसी ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया तो पुलिस उन्हें परेशान नहीं करेगी। दूसरा इंश्योरेंस को लेकर भी काम किया है।
गडकरी ने सड़क हादसों को लेकर कहा- हमने कई पॉइंट्स पर ध्यान दिया है। रोड इंजीनियरिंग, जिसमें फ्लाईओवर बनाना। ब्लैक स्पॉट को लेकर काम करना है। कारों में चार की जगह छह एयरबैग लगने लगे। अब दिक्कत यह है कि लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं। हमने इसे भी अनिवार्य किया कि बाइक खरीदने के साथ हेलमेट भी मिले। हमने जुर्माना भी बढ़ाया। लोग रेड लाइट पर रुकते नहीं हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा-अभी 450 किमी टनल बन रही है, लेकिन इसमें खर्च ज्यादा है। जब सड़क खराब होती है तो हम डायवर्जन बनाते हैं, लेकिन यह टेंपररी है। हमने डायवर्जन के लिए भी नियम बनाए हैं। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर जैसे राज्यों में टनल बनाने का काम करेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल पास पर कहा कि लोग खुद की गाड़ी में पर्यटन के लिए निकल रहे हैं। उन लोगों पर टोल का बोझ पड़ रहा था। अब उन्हें टोल का कम चार्ज देना पड़ेगा। उन्हें अब टोल पर रुकने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।