योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बयान दिया है। सीएम योगी ने बरेली में दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग का जिक्र कर कहा कि आपने देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी संभवत: मारीच की तरह आया था, लेकिन जब पुलिस की गोली से घायल हुआ तो चिल्लाने लगा कि गलती हो गई, जो मैं उत्तर प्रदेश में आ गया। आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा। और यह सामना हर उस अपराधी को करना पड़ेगा, जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा। उनके सम्मान और उनके स्वावलंबन में बाधक बनेगा। उस अपराधी के सामने सामने संकट की यही चुनौती हमेशा खड़ी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले अपराधियों का हश्र वही होगा, जो बरेली की घटना में हुआ। योगी ने साफ शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और जो भी महिला सुरक्षा या कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। योगी ने पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी पर भी खास जोर दिया।
योगी ने बताया कि 2017 तक यूपी पुलिस में सिर्फ 10 हजार महिला कार्मिक थीं, लेकिन 2017 के बाद भर्ती अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 44 हजार से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले चुनौती यह थी कि महिलाओं की ट्रेनिंग कहां कराई जाए, लेकिन अब प्रदेश में ही 60,200 से अधिक पुलिस आरक्षियों की ट्रेनिंग कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पोषाहार योजनाओं में गलत तत्व सक्रिय थे और महिलाओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा था, लेकिन अब 60 हजार से ज्यादा महिला स्वयंसेवी समूह की बहनें हर महीने आय अर्जित कर रही हैं और आत्मनिर्भर बन रही हैं।
सीएम ने कहा कि पहले बेटी की सुरक्षा और रोजगार पर डकैती पड़ती थी। नौकरी में बड़े पैमाने पर धांधली होती थी, जिससे युवा निराश थे, लेकिन अब सरकार ने बेटियों की सुरक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। अपराध और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर योगी ने दोहराया कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को पुलिस छोड़ने वाली नहीं है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के जमुई, समस्तीपुर और बांका से लेकर दिल्ली के कालकाजी और ओडिशा के धेनकनाल तक—देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई यौन हिंसा की जघन्य घटनाओं ने एक बार फिर पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इन घटनाओं के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।
उत्तरप्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार तीन लोग डिवाइडर के ऊपर से उछलकर एक्सप्रेसवे की जाली पार करते हुए आरओडब्ल्यू क्षेत्र में पत्थरों पर जा गिरे।
अर्नब चक्रवात के प्रभाव से देश के उत्तर और मध्य राज्यों में भारी तबाही का मंजर है। उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तंत्र अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है, जिसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के न्यूयॉर्क में दिए भाषण का भारत ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रेटरी पेटल गहलोत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को आईना दिखाया है। संयुक्त राष्ट्र में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को जवाब देते हुए कहा, आज दोपहर, जनरल असेंबली ने पाकिस्तान के प्रतिनिधि की कुछ अजीब बातें सुनीं।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम के गबन मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल चैट और भारी नकदी बरामदगी का खुलासा हुआ है।
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।