×

लोकमाता की जयंती पर मप्र में होंगे भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर सीएम ने की बैठक, दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर ने सुशासन, क्षेत्रीय विकास और न्याय प्रबंधन के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए।

By: Prafull tiwari

May 19, 20259:38 PM

view10

view0

लोकमाता की जयंती पर मप्र में होंगे भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर सीएम ने की बैठक, दिए अहम निर्देश

भोपाल।  लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती को मप्र सरकार भव्य रूप से मनाएगी। तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बड़ी बैठक भी की। साथ ही  प्रदेश के विभिन्न भागों में अहिल्या यात्रा के आयोजन, शाला व महाविद्यालय स्तर पर देवी अहिल्या पर केन्द्रित शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।  बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिव शेखर शुक्ला, समिति की सदस्य मेघा पवार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर ने सुशासन, क्षेत्रीय विकास और न्याय प्रबंधन के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किए। उनके द्वारा जनसामान्य के कल्याण और महिलाओं के स्वावलम्बन के लिए गए कार्य अनुकरणीय हैं। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर ने देश भर में धर्म और संस्कृति के उत्थान के कार्यों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में कार्य किया। उनके इस सपने को साकार करने के लिए लोकमाता के 300 वें जयंती समारोह के अंतर्गत वर्ष इन विषयों पर केंद्रित गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती के आयोजन के लिए गठित समारोह समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के अवदान पर अध्ययन और शोध को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में देवी अहिल्या द्वारा निर्मित मंदिरों, पूजा घरों, धर्मशालाओं और अन्य सामुदायिक उपयोग की संरचनाओं के रख-रखाव के लिए संबंधित राज्य सरकारों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या द्वारा निर्मित देव स्थानों में धार्मिक स्वरूप की गतिविधियों के निरंतर आयोजन के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के महाराष्ट्र स्थित मूल गांव चौड़ी में विशेष दल भेजकर आवश्यक जानकारियों का एकत्रिकरण कराया जाए। 

बैठक में जानकारी दी गई कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के त्रिशताब्दी समारोह का मुख्य र्कायक्रम 31 मई को भोपाल के जम्बूरी मैदान में होगा। महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख प्रतिभागियों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से लोकमाता देवी अहिल्या को समर्पित डाक टिकट और सिक्के का लोकार्पण भी प्रस्तावित है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल बिजली अलर्ट: शनिवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगी गुल, देखें समय और क्षेत्रों की सूची

भोपाल बिजली अलर्ट: शनिवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगी गुल, देखें समय और क्षेत्रों की सूची

भोपाल के 30 इलाकों में शनिवार को 2 से 7 घंटे की बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस के चलते गोविंदपुर, बैरागढ़, ईदगाह और मालवीय नगर जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। देखें पूरा शेड्यूल।

Loading...

Feb 13, 20266:45 PM

जनगणना प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने का है अभियान:  यादव

जनगणना प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ-साथ भविष्य की दिशा तय करने का है अभियान: यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जानें डिजिटल जनगणना की समय-सीमा, मजरों-टोलों के आंकलन और विकास की नई रणनीति के बारे में।

Loading...

Feb 13, 20266:40 PM

फॉरेक्स ट्रेडिंग महाठगी: ₹2062 करोड़ डकारने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दुबई में बैठा है मास्टरमाइंड

फॉरेक्स ट्रेडिंग महाठगी: ₹2062 करोड़ डकारने वाली कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, दुबई में बैठा है मास्टरमाइंड

मध्य प्रदेश एसटीएफ ने 3200 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले में ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड लविश चौधरी के प्रत्यर्पण की तैयारी।

Loading...

Feb 13, 20264:43 PM

Holi Special Trains 2026: जबलपुर से अयोध्या और दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Trains 2026: जबलपुर से अयोध्या और दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

होली 2026 के लिए जबलपुर से अयोध्या, दिल्ली और दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा। जानें समय-सारणी, रूट और बुकिंग की पूरी जानकारी। साथ ही पढ़ें मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें।

Loading...

Feb 13, 20264:28 PM

बागेश्वर धाम में 300 बेटियां करेंगी अपने जीवन की शुरूआत.. धीरेन्द्र शास्त्री ने तैयार की प्रसादी

बागेश्वर धाम में 300 बेटियां करेंगी अपने जीवन की शुरूआत.. धीरेन्द्र शास्त्री ने तैयार की प्रसादी

बागेश्वर धाम में 300 बेटियों के विवाह की तैयारी। आधी रात को धीरेंद्र शास्त्री ने किया निरीक्षण।

Loading...

Feb 13, 20264:20 PM