घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरियाली रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 पर और निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे बढ़कर 87.82 पर पहुंच गया। दरअसल, हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की।

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवारको घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरियाली रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.74 अंक बढ़कर 82,643.43 पर और निफ्टी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे बढ़कर 87.82 पर पहुंच गया। दरअसल, हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 250 अंकों की छलांग लगाकर खुला, जबकि एनएसई का निफ्टी 50 भी 25,300 के ऊपर जाकर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, आॅटो और एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी, 10 में गिरावट है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयरों में तेजी है। अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान और सनफार्मा के शेयरों में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी, 15 में गिरावट है। आॅटो, मेटल, मीडिया और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है। फार्मा शेयरों में मामूली गिरावट है।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.21 प्रतिशत चढ़कर 44,996 पर और कोरिया का कोस्पी 0.98 प्रतिशत नीचे 3,415 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.27 फीसदी ऊपर 26,775 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41 फीसदी चढ़कर 3,877 पर कारोबार कर रहा है। वहीं मंगलवार को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.27 प्रतिशत नीचे 45,757 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.07 फीसदी और एसएंडपी 500 में 0.13 प्रतिशत गिरावट रही।
विशेषज्ञों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले वैश्विक संकेत सकारात्मक बने हुए हैं और निवेशकों में उत्साह नजर आ रहा है। इसके साथ ही, घरेलू स्तर पर त्योहारों से पहले मांग में सुधार और जीएसटी दरों में कटौती का असर भी बाजार की धारणा को मजबूत कर रहा है।
भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापारिक वार्ता को लेकर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इसके साथ ही, यूएस फेडरल रिजर्व के फैसले पर भी बाजार का पूरा फोकस है। ब्याज दरों पर यूएस फेड का निर्णय बुधवार को आने वाला है और जानकारों का मानना है कि इस बार अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरों में कटौती कर सकता है।
अगर यूएस फेड दरों में कटौती करता है तो इसका सीधा असर ग्लोबल लिक्विडिटी और कैपिटल फ्लो पर पड़ेगा। विदेशी निवेशक उभरते बाजारों, खासकर भारत जैसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में, ज्यादा पूंजी निवेश कर सकते हैं। इससे इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिलेगा और रुपया भी स्थिर रह सकता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, दरों में कटौती से अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट आएगी, जिससे विदेशी निवेशक भारतीय बॉन्ड और इक्विटी में निवेश को तरजीह देंगे। वहीं, घरेलू स्तर पर जीएसटी दरों में राहत और त्योहारों की मांग से एफएमसीजी, आॅटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में और मजबूती देखने को मिल सकती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
गुरुवार को बाजार में चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के अरबों रुपए डूब गए। लेकिन आज बाजार ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों और क्रूड आयल में मामूली नरमी की वजह से आज दलाल स्ट्रीट ने हरे निशान के साथ शुरुआत की है।
सोना और चांदी दोनों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इन धातुओं की कीमत इन दिनों बिल्कुल भी स्थिर नहीं रह रही हैं। लगातार सोने में गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में कई दिग्गज बैंक गोल्ड के भाव को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि सोने के दाम सारे रिकॉर्ड तोड़ महंगे होने वाले हैं।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की शुरुआत भारी बिकवाली के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी भी 23,250 के नीचे फिसल गया। बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव ज्यादा रहा।
मध्य प्रदेश के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट! 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मियों की हड़ताल और छुट्टियों के चलते 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित। जानें पूरी खबर और जरूरी निर्देश।
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 200 अंक चढ़कर 74,640.85 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 23,350 के ऊपर कारोबार करता दिखा।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए नियमों के तहत टेलीकॉम कंपनियों को बिना इंटरनेट वाले सस्ते कॉलिंग और SMS प्लान लॉन्च करना अनिवार्य कर दिया गया है। जानिए TRAI के इस नए आदेश की पूरी जानकारी।
आज सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जानें एमसीएक्स (MCX) और इंटरनेशनल कमोडिटी मार्केट (Comex) पर गोल्ड और सिल्वर के ताज़ा रेट।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती तेजी के बाद गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आईटी शेयरों में कमजोरी मुख्य वजह रही। जानिए बाजार की पूरी अपडेट।
टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स के बीच एन. चंद्रशेखरन के पुनर्नियुक्ति विवाद को विस्तार से जानें। जानिए क्यों टाटा ट्रस्ट्स ने इस फैसले को नियमों के खिलाफ बताया है।