×

हरभजन सिंह को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बनाएंगे रोहित-कोहली

हरभजन ने जियोहॉटस्टार के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर कहा, "कृपया विराट की फिटनेस के बारे में कोई सवाल न करें। फिटनेस के मामले में वह एक 'गुरु' हैं। हर कोई उन्हें फॉलो करता है।

By: Prafull tiwari

Oct 13, 20256:40 PM

view13

view0

हरभजन सिंह को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बनाएंगे रोहित-कोहली

नई दिल्ली । भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में जमकर रन बनाएगी। ये सीरीज 19-25 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी।   'रो-को' को इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इस साल मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से यह उनका 'ब्लू जर्सी' में पहला मैच होगा। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।

हरभजन ने जियोहॉटस्टार के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर कहा, "कृपया विराट की फिटनेस के बारे में कोई सवाल न करें। फिटनेस के मामले में वह एक 'गुरु' हैं। हर कोई उन्हें फॉलो करता है। विराट कोहली की फिटनेस को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। वह फिट हैं, शायद अपने साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों से भी ज्यादा फिट हैं। आज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह यकीनन सबसे फिट खिलाड़ी हैं। अब मैं बस विराट को फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।"

भज्जी ने कहा, "फैंस ने उन्हें क्रिकेट मैदान पर मिस किया है। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें कुछ और समय तक वनडे फॉर्मेट में खेलते देखना पसंद करूंगा, क्योंकि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, मुझे सचमुच लगा कि उनमें अभी चार-पांच साल बाकी हैं, न सिर्फ खेलने के लिए, बल्कि दबदबा बनाने के लिए भी, क्योंकि वह इसी तरह के बल्लेबाज हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, जो बल्लेबाजी के लिए उनका पसंदीदा स्थान है। मुझे यकीन है कि वह वहां एक बार फिर अपना दमखम दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें पहले भी इन परिस्थितियों में ढेरों रन बनाते देखा है। मुझे विश्वास है कि वह फिर से ऐसा करेंगे। रोहित के लिए भी यही बात लागू होती है। मैं इन दोनों दिग्गजों को भारत के लिए जमकर रन बनाते और टीम को मैच जिताते देखने के लिए उत्सुक हूं।" हरभजन सिंह को उम्मीद है कि कोहली ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वनडे सीरीज में दो शतक लगाएंगे, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजी करना पसंद है।

उन्होंने कहा, "कुछ खिलाड़ी मुश्किल समय में ही बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विराट कोहली ऐसे ही खिलाड़ियों में से एक हैं। वह बड़े मौकों पर कमाल दिखाते हैं। यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। वह उन बड़े मौकों, उन दबाव भरे मैचों का इंतजार करते हैं। मैं उन्हें (कोहली) सीरीज के उन तीन वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद करता हूं कि उन मुकाबलों में वह भारत के लिए कम से कम दो शतक जड़ेंगे।"

COMMENTS (0)

RELATED POST

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 Schedule PDF: आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और किसके बीच होंगे मैच

IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन RCB और SRH के बीच होगा पहला मैच। यहाँ देखें आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का पूरा टाइम टेबल और शेड्यूल।

Loading...

Mar 26, 20267:03 PM

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

BCCI Domestic Season 2026-27: टीम इंडिया का होम शेड्यूल जारी, 153 दिनों में होंगे 22 मुकाबले

बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू सीजन के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल घोषित कर दिया है। जानें कब और कहाँ होंगे ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच।

Loading...

Mar 26, 20263:34 PM

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

गौतम गंभीर पर्सनालिटी राइट्स: दिल्ली हाई कोर्ट ने डीपफेक और दुरुपयोग पर लगाया बैन

दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम गंभीर के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने गूगल और मेटा को डीपफेक वीडियो हटाने का निर्देश दिया है।

Loading...

Mar 25, 20264:20 PM

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026: ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान, अभिषेक शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

IPL 2026 से पहले SRH ने बड़ा फैसला लिया है। ईशान किशन को पैट कमिंस की जगह स्टैंड-इन कप्तान बनाया गया है। जानें अभिषेक शर्मा की नई भूमिका और पूरी रिपोर्ट।

Loading...

Mar 18, 20266:40 PM

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिली सरकार की मंजूरी, RCB और SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

आईपीएल 2026 से पहले कर्नाटक सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैचों की अनुमति दी। सुरक्षा कारणों से लगे प्रतिबंध हटे। जानें RCB के मैचों का पूरा शेड्यूल और स्टेडियम की नई रिपोर्ट

Loading...

Mar 16, 20264:50 PM