बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। आईपीएल-2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। इससे पहले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम भेजने से भी इंकार कर दिया था।

बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बांग्लादेश ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। आईपीएल-2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। जबकि लीग का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा। इससे पहले, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम भेजने से भी इंकार कर दिया था। टी-20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। दरअसल, भारत और बांग्लादेश में क्रिकेट पर टकराव बढ़ता जा रहा है। टीम के पेसर मुस्ताफिजुर रहमान के बैन होने के बाद अब बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले बीसीबी ने रविवार को साफ कर दिया कि लिटन दास की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम 7 फरवरी से 8 मार्च तक होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाएगी। बीसीबी ने इसके लिए प्लेयर की सुरक्षा का हवाला दिया।
रहमान को केकेआर से हटाया
ये फैसला कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा आईपीएल 2026 से पहले बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के बाद बांग्लादेश सरकार ने लिया कि वह टी-20 विश्व कप के लिए भारत नहीं आएंगे। अब बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल 2026 प्रसारण पर बैन लगा दिया है।
पाकिस्तान भी भारत में नहीं खेलेगा
टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पहले से अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करा चुका है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक विवादों के कारण दोनों ही टीमें एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलतीं। भारत ने पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के मैच पाकिस्तान में नहीं खेले थे। अब पाकिस्तान भी भारत में टी-20 वर्ल्ड कप के मैच नहीं खेलेगा। यहां तक कि भारत-पाकिस्तान मैच भी श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा।
बांग्लादेश का ग्रुप मुश्किल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में कुल 20 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। हर टीम अपने ग्रुप में 4 लीग मुकाबले खेलेगी। लीग स्टेज के बाद हर ग्रुप से 2-2 टॉप टीमों को सुपर-8 स्टेज में एंट्री मिलेगी। ग्रुप-सी का बांग्लादेश और ग्रुप-डी का अफगानिस्तान का ग्रुप सबसे मुश्किल नजर आ रहा हैं, क्योंकि इनमें इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड शामिल हैं। चारों टीमों को फाइनल खेलने का अनुभव है, वहीं बांग्लादेश और अफगानिस्तान कभी किसी वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं पहुंच सकी हैं।

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह