ब से गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने उसके बाद से दो बार टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना कर चुकी है। 2024 के अंत में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। 2025 के अंत में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से हराया।

कप्तान शुभमन गिल ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जब से गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने उसके बाद से दो बार टीम इंडिया टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना कर चुकी है। 2024 के अंत में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। 2025 के अंत में साउथ अफ्रीका ने 2-0 से हराया। ऐसे में टीम के प्रदर्शन को सुधारने के लिए भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। दरअसल, कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि अगर भारत को टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखना है, तो तैयारी के पारंपरिक तरीकों में बदलाव करना होगा।
15 दिन का खास प्रशिक्षण शिविर
शुभमन गिल ने सुझाव दिया है कि बीसीसीआई को हर टेस्ट सीरीज से पहले कम से कम 15 दिनों का खास ट्रेनिंग कैंप अनिवार्य कर देना चाहिए। गिल के अनुसार, अक्सर खिलाड़ी टी-20 या वनडे फॉर्मेट खेलकर सीधे टेस्ट मैच में उतर जाते हैं, जिससे उन्हें लाल गेंद के खेल और लंबे फॉर्मेट की मानसिकता में ढलने का समय नहीं मिलता।
कमजोरियों होंगी दूर
कप्कान शुभमन गिल का कहना है कि ये 15 दिन टीम को न केवल परिस्थितियों के अनुकूल होने में मदद करेंगे, बल्कि खिलाड़ियों की तकनीक में आने वाली छोटी-छोटी कमजोरियों को भी दूर किया जा सकेगा। उन्होंने ये भी कहा कि अभ्यास मैच के साथ-साथ नेट्स पर बिताया गया यह समय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए गेम-चेंजर साबित होगा।
विदेशी दौरों पर हार का डर होगा खत्म
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया जैसे देशों में शुरूआती टेस्ट मैचों में हाल ही में संघर्ष करना पड़ा है। गिल का मानना है कि सीरीज शुरू होने से पहले अगर टीम उसी देश की परिस्थितियों में 15 दिन बिताती है, तो हार की संभावना को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
लक्ष्मण की मदद लेनी पड़ सकती हैं
भारत के बिजी शेड्यूल की वजह से हर बार 15 दिन के कैंप प्लान करना आसान नहीं होगा। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि उसे बेंगलुर में सेंटर आफ एक्सीलेंस में अपने कोचिंग स्टाफ और सुविधाओं का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। सूत्र के अनुसार, ऐसे मौके आ सकते हैं, जब गंभीर व्हाइट-बॉल टीमों के साथ व्यस्त होंगे, जबकि टेस्ट सीरीज आने वाली होगी। बोर्ड रेड-बॉल कैंप आयोजित कराएगा, जिसके लिए सीओई के क्रिकेट हेड वीवीएस लक्ष्मण की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है।

टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरावती में भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का लोकार्पण कर युवाओं की तारीफ की।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने मुक्केबाजी और ट्रिपल जंप में ऐतिहासिक पदक जीते। जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पवार ने गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह