×

घरेलू तरीके से हाई ब्लड भी प्रेशर बिना दवाइयों के कर सकते हैं कंट्रोल, जानें तरीका  

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आम हो गई है। पहले जहां माना जाता था कि 45-50 की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, वही अब 25-30 साल के लोगों में भी इसके मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

By: Manohar pal

Nov 16, 20256:03 PM

view20

view0

घरेलू तरीके से हाई ब्लड भी प्रेशर बिना दवाइयों के कर सकते हैं कंट्रोल, जानें तरीका  

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आम हो गई है। पहले जहां माना जाता था कि 45-50 की उम्र के बाद ब्लड प्रेशर बढ़ने लगता है, वही अब 25-30 साल के लोगों में भी इसके मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। डॉक्टर इसके लिए बढ़ते तनाव, खानपान में गड़बड़ी, फास्ट फूड्स के सेवन, नींद की कमी और स्क्रीन टाइम को प्रमुख कारण मानते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर की सबसे बड़ी समस्या यह है कि शुरुआत में इसके कोई खास लक्षण नहीं दिखते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर ये दिल, किडनी, आंखों और दिमाग पर गहरा असर डालता है। यही वजह है कि इसे साइलेंट किलर कहा जाता है।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का निदान होता है डॉक्टर उन्हें नियमित रूप से इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवा लेते रहने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बिना दवाओं के भी कुछ सामान्य उपायों की मदद से आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल कर सकते हैं।
 

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
डॉक्टर कहते हैं, अक्सर चक्कर आना, सिरदर्द बना रहान, बेचैनी, सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज रहना ब्लड प्रेशर हाई होने का लक्षण है। कुछ प्राकृतिक और आसान उपायों की मदद से आप ब्लड प्रेशर को काफी हद तक नियंत्रित रख सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ जाए तो बिना दवा के इसे कैसे कंट्रोल करें?
 

गहरी सांस लेने से मिलता है आराम
गहरी और धीमी सांस लेना हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का सबसे सरल और असरदार तरीका माना जाता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो शरीर में हार्मोन एड्रेनालिन और कॉर्टिसोल बढ़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। गहरी सांस लेने से तंत्रिकाएं शांत होती हैं, दिल की धड़कन सामान्य होती है और रक्त वाहिकाएं फैलती हैं। इससे ब्लड प्रेशर स्वाभाविक रूप से नीचे आने लगता है। डॉक्टर कहते हैं, केवल 5 मिनट का अभ्यास भी ब्लड प्रेशर को 5-8 पॉइंट तक कम कर सकता है।

न खाएं नमक वाली चीजें
जब भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ महसूस हो, तुरंत नमकीन चीजें जैसे चिप्स, अचार, स्नैक्स और पैक्ड फूड खाना बंद कर दें। यदि आप नमक कम कर देते हैं तो शरीर कुछ घंटों में ही बीपी को सामान्य करने लग जाता है।
बीपी कंट्रोल रखने के लिए एक-दो दिन कम नमक वाली डाइट जैसे उबली सब्जियां, फल, दही, सलाद, नारियल पानी लें। दिनभर में 1 चम्मच से ज्यादा नमक कभी भी न खाएं।

वॉक करने से मिलता है आराम
ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में आप वॉक करके भी आराम पा सकते हैं। शरीर को सक्रिय रखने जैसे वॉक करने से रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे ब्लड प्रेशर धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। डॉक्टर बताते हैं कि 10-15 मिनट की वॉक भी ब्लड प्रेशर को 5-7 पॉइंट कम कर सकती है। नियमित रूप से 30 मिनट वॉक करने से लंबे समय तक बीपी को कंट्रोल रखा जा सकता है।


पोटैशियम से भरपूर चीजें खाएं
पोटैशियम शरीर में सोडियम के स्तर को बैलेंस करता है। जैसे ही आप पोटैशियम लेते हैं, शरीर अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने लगता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। नारियल पानी पोटैशियम का बेहतर स्रोत है इससे बीपी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा आप केला, नींबू पानी और दही का भी सेवन करके आराम पा सकते हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

World Cancer Day 2026: ये 8 आदतें आपको कैंसर के करीब ले जाती हैं, आज ही छोड़ें!

वर्ल्ड कैंसर डे (4 फरवरी) पर जानें धूम्रपान, शराब, खराब खानपान, मोटापा और अन्य पर्यावरणीय कारक कैसे बढ़ाते हैं कैंसर का खतरा। अपनी जीवनशैली में बदलाव कर कैंसर से बचें।

Loading...

Jan 31, 20264:28 PM

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

Low Blood Sugar: अचानक चक्कर और घबराहट को न करें नजरअंदाज, जानलेवा हो सकता है 'लो ब्लड शुगर'

क्या आपको अचानक चक्कर या कमजोरी महसूस होती है? यह लो ब्लड शुगर (Hypoglycemia) हो सकता है। जानें इसके खतरनाक स्तर, घरेलू उपचार और बचाव के टिप्स।

Loading...

Jan 21, 20266:30 PM

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

स्वस्थ जीवनशैली के 4 नियम: बीमारियाँ रहेंगी दूर और बढ़ेगी इम्यूनिटी

एक बेहतर लाइफस्टाइल के लिए व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है। जानें इन चार आदतों को अपनाने के सही तरीके और उनके स्वास्थ्य लाभ।

Loading...

Jan 20, 20265:28 PM

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

भोजन करने का सही तरीका: स्वस्थ जीवन के लिए अपनाएं ये 7 आदतें

बेहतर पाचन और वजन घटाने के लिए खाना खाने का सही तरीका जानें।

Loading...

Jan 17, 20264:08 PM

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

अपक्व आहार के फायदे: प्राकृतिक भोजन से बदलें अपनी सेहत और जीवनशैली

जानें अपक्व आहार (Raw Food) सेहत के लिए क्यों जरूरी है? वजन घटाने, ऊर्जा बढ़ाने और बेहतर पाचन के लिए कच्चे भोजन को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके और लाभ।

Loading...

Jan 16, 202612:51 PM