×

आईडीएफ ने दोहा में हमास के नेताओं को बनाया निशाना

कतर की राजधानी दोहा में इस्राइल ने हमास नेताओं को निशाना बनाकर हवाई हमला किया। इस हमले की जिम्मेदारी खुद इस्राइली प्रधानमंत्री कार्यालय ने ली है। कतर, पीएलओ और ईरान ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए इसकी निंदा की है।

By: Sandeep malviya

Sep 09, 20259:34 PM

view23

view0

आईडीएफ ने दोहा में हमास के नेताओं को बनाया निशाना

दोहा।  इस्राइली वायुसेना ने मंगलवार को हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए कतर की राजधानी दोहा में बड़ा हमला किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा गया कि आसमान में धुआं उठ रहा था। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कतर अरब प्रायद्वीप का एक ऊर्जा संपन्न देश है। 

नेतन्याहू के कार्यालय (पीएमओ) ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, हमास के शीर्ष आंतकवादी सरगनाओं के खिलाफ आज की कार्रवाई पूरी तरह एक स्वतंत्र अभियान था। इस्राइल ने इस अभियान की शुरूआत की, इसका संचालन किया और इस्राइल इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता है।  कतर के सरकारी प्रसारक अल जजीरा ने धमाके की पुष्टि की है। इस बीच, इस्राइली सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने हमास के नेताओं को निशाना बनाकर एक हमला किया है। लेकिन उसने भी यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया।

कतर ने की हमले की निंदा

एक इस्राइली अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस्राइली सेना ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाया है। वहीं, कतर ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। उसने कहा है कि यह हमला कायरतापूर्ण है और दोहा में हमास के मुख्यालय पर किया गया यह इस्राइली हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

हमला क्षेत्र की स्थिरता के लिए खतरा: पीएलओ

फलस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने दोहा पर हुए इस्राइली हमले की निंदा की है। संगठन ने इस हमले को 'घिनौना' करार देते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और कतर की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। पीएलओ के महासचिव हुसैन अल-शेख ने एक बयान में कहा, यह हमला क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए एक खतरा है।

अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन: ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी दोहा में हमास के नेतृत्व को निशाना बनाकर किए गए हमले की आलोचना की। ईरानी मीडिया के अनुसार, उन्होंने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का 'उल्लंघन' बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माईल बकाई ने सरकारी टेलीविजन पर कहा, यह बेहद खतरनाक और आपराधिक कार्रवाई है। यह अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों का गंभीर उल्लंघन है, साथ ही कतर की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का भी उल्लंघन है। 

वहीं इस्राइल के पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता प्रमुख येर लैपिड ने दोहा में हुए हमले की सराहना की। लैपिड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमारे दुश्मनों को रोकने के लिए की गई इस असाधारण कार्रवाई के लिए मैं वायु सेना, आईडीएफ, शिन बेट (खुफिया एजेंसी) और सभी सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

किम जोंग उन का बयान: अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमले ने साबित किया परमाणु हथियारों की अहमियत

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कहा है कि पश्चिम एशिया का युद्ध दिखाता है कि केवल मजबूत सेना ही सुरक्षा दे सकती है। उन्होंने दक्षिण कोरिया को दुश्मन देश घोषित कर परमाणु ताकत बढ़ाने का संकल्प लिया।

Loading...

Mar 24, 20263:49 PM

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया: सेना का विमान क्रैश... 66 लोगों की मौत, 21 लापता 

कोलंबिया के दक्षिणी अमेजन इलाके में सोमवार को सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें सवार 125 लोगों में से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना कोलंबियाई वायु सेना के हाल के इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक थी।

Loading...

Mar 24, 20262:32 PM

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा यू-टर्न: ईरान पर सैन्य हमला 5 दिनों के लिए टला, कूटनीतिक समाधान की बढ़ी उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले को 5 दिनों के लिए टाल दिया है। जानें ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने क्या कहा और अमेरिका-ईरान वार्ता के क्या हैं मायने।

Loading...

Mar 23, 20265:13 PM

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-अमेरिका युद्ध Day 24: हॉर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की धमकी, ट्रंप की चेतावनी और ईरान की 3 नई शर्तें

ईरान-इजरायल युद्ध के 24वें दिन ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को बंद करने और बारूदी सुरंगें बिछाने की चेतावनी दी है। जानें ट्रंप की डेडलाइन और सीजफायर की नई शर्तें।

Loading...

Mar 23, 20263:40 PM

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका: न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ट्रक से टकराया विमान, 2 की मौत, 70 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और जमीन पर मौजूद एक वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 70 के करीब यात्री घायल हो गए इसमें कई की हालत गंभीर है।

Loading...

Mar 23, 202611:17 AM