मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

राष्ट्रपति ने कहा-सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है।

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा-सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। गवर्नर को भी पीड़ित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। इस रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। ये ट्रेन सलीना क्रूज बंदरगाह से कोएट्जाकोल्कोस के बीच 290 किलोमीटर का सफर करती है।

विचलित कर रहीं तस्वीरें
सोशल मीडिया के साथ-साथ स्थानीय मीडिया में भी हादसे की विचलित करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। एक्सहैंडल पर जारी वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। एक अन्य यूजर- ने भी निजांडा शहर के पास हादसे का शिकार हुई ट्रेन की तस्वीरें साझा की हैं।
घायल यात्री अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रपति शिनबाम के निर्देश पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। ओक्साका के गवर्नर ने बताया कि रेल हादसे का शिकार हुए यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 11 लोगों का इलाज स्यूदाद इक्स्टेपेक के जनरल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। 22 घायलों को जुचिटान के जनरल हॉस्पिटल भेजा गया है, जबकि 29 घायल यात्रियों को माटियास रोमेरो के कटरर जोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को तेहुआंतेपेक के जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया। पांच घायलों को सलीना क्रूज जनरल हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
ट्रेन में 250 लोग सवार थे
दुर्घटना के तत्काल बाद गवर्नर ने बयान जारी किया। निजांडा के पास हुई रेल दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि हादसे के समय ट्रेन में 250 लोग सवार थे। 139 यात्री सुरक्षित हैं। जान गंवाने वाले 13 मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए गवर्नर ने कहा, सरकार हरसंभव सहायता करेगी।
शीर्ष अधिकारी पीड़ितों से मिलेंगे
राष्ट्रपति शिनबाम ने कहा, नौसेना सचिवालय से मिली सूचना के मुताबिक अंतरमहासागरीय रेल दुर्घटना में 13 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा, नौसेना सचिव और गृह मंत्रालय के उप सचिव को घटनास्थल पर जाकर मृतकों के परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो के एक रेस्टोरेंट में भारत के गलत नक्शे (पूर्वोत्तर क्षेत्र गायब होने) पर आपत्ति जताई। जानिए इस पूरे विवाद और भारतीय दूतावास की प्रतिक्रिया के बारे में।
Indonesia Ferry Fire News: इंडोनेशिया के मदिरा द्वीप के पास एक फेरी में भयंकर आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई और 41 अन्य लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी।
ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़े हमले की चेतावनी दी थी, लेकिन अब ट्रंप ने ईरान पर करने वाले बड़े सैन्य हमले को टालने का बड़ा एलान किया है। ट्रंप ने अपने टूथ सोशल के जरिए कहा कि अमेरिका ईरान पर नए हमले नहीं करेगा।
नेपाल के महान पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का पाकिस्तान में ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन के कारण निधन हो गया है। जानिए 'निम्स दाइ' के शुरुआती जीवन, ब्रिटिश स्पेशल फोर्स के सफर और उनके ऐतिहासिक पर्वतारोहण रिकॉर्ड के बारे में पूरी जानकारी।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में विरोध प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना की क्रूर कार्रवाई में 50 से अधिक लोगों की मौत। ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की निंदा और संयुक्त राष्ट्र में उठे मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट।
पाकिस्तान के क्वेटा में कोयला खदान के भीतर हुए भीषण विस्फोट में 32 खनिकों की जान चली गई है। 10 अन्य खनिक अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। जानिए सरकार की प्रतिक्रिया और राहत कार्यों से जुड़ी हर एक बात।
नेपाल के सुनसरी से शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा कई जिलों में फैली। कर्फ्यू और सेना की तैनाती के बीच 3 की मौत, प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने की शांति की अपील।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में बीते कई महीनों से जारी भीषण संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी कूटनीतिक सफलता का दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, उनके द्वारा गठित शांति बोर्ड ने हमास और गाजा के अन्य सभी सशस्त्र समूहों के हथियार डालने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर सहमति बना ली है।
जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की कोशिश के बाद अमेरिका ने गुरुवार तड़के ईरान पर बड़े पैमाने पर जवाबी हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ईरान के भीतर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई प्रमुख सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के सीक्रेट न्यूक्लियर प्लान 'पिकएक्स माउंटेन' की खुफिया जानकारी सार्वजनिक करने पर फटकार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।