×

लिक्विड आक्सीजन लीक... चौथी बार टला प्रक्षेपण

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च होने वाला एक्सिओम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। आज इसे भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था।

By: Star News

Jun 11, 202510:14 AM

view1

view0

लिक्विड आक्सीजन लीक... चौथी बार टला प्रक्षेपण

एक्सिओम-4 मिशन:14 दिन में चौथी बार लॉन्चिंग रद्द

-फाल्कन-9 रॉकेट में आई तकनीकी खराबी

नई तारीख का फिलहाल नहीं किया गया एलान 

नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए लॉन्च होने वाला एक्सिओम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। आज इसे भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था। इसरो के अनुसार फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट की लॉन्चिंग पहले बुधवार सुबह लॉन्च व्हीकल के बूस्टर स्टेज की परफॉर्मेंस चेक की गई। आॅक्सीजन लीक का पता चला, जिसके बाद मिशन को स्थगित कर दिया गया।  दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को आईएसएस लेकर जाने वाले अंतरिक्ष यान- एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने यह एलान किया। स्पेसएक्स ने बताया कि पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर के निरीक्षण के दौरान फाल्कन-9 रॉकेट में आॅक्सीजन लीक की समस्या पाई गई। जिसकी मरम्मत के लिए इंजीनियरों ने और समय मांगा है। ऐसे में प्रक्षेपण को फिलहाल टाल दिया गया है।  

नई तारीख फिलहाल नहीं

स्पेसएक्स ने ट्वीट कर बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होने वाले फाल्कन 9 के एक्स-4 प्रक्षेपण को स्थगित किया जा रहा है। जिससे कि इंजीनियरों को पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर के निरीक्षण के दौरान पहचाने गए एलओएक्स रिसाव की मरम्मत के लिए अतिरिक्त समय मिल सके। स्पेसएक्स ने कहा कि अब मरम्म होने के बाद हम जल्द ही एक नई लॉन्च तिथि जारी करेंगे।  

चौथी बार टला प्रक्षेपण

यह चौथी बार है जबकि यह बहुप्रतीक्षित मिशन टल गया है। सबसे पहले इसकी लॉन्चिंग की तारीख 29 मई तय की गई थी, फिर इसे बढ़ाकर आठ जून कर दिया गया। इसके बाद फिर इसके प्रक्षेपण की तारीख में बदलाव करके 10 जून को 5.30 बजे कर दिया गया। फिर 10 जून से पहले ही नौ जून को भी मिशन को 11 जून तक टाल दिया गया था। तब इसरो ने इसका कारण खराब मौसम को बताया था। इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा था, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले यान- एग्जियोम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 के बदले 11 जून 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। अब चौथी बार फिर से  एग्जियोम-4 का प्रक्षेपण स्थगित कर दिया गया है। 

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय

इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत भारत जल्द ही ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है। भारत के शुभांशु शुक्ल अब अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बनने वाले हैं। इतना ही नहीं, वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पहुंचने वाले पहले भारतीय होंगे।  इस मिशन को अमेरिका के अंतरिक्ष अभियानों से जुड़ी कंपनी एग्जियोम स्पेस और नासा के सहयोग से अंजाम दिया जा रहा है। साथ ही एलन मस्क की स्पेसएक्स इस मिशन में अहम भूमिका निभाएगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

प्रदूषण पर प्रहार! जुलाई से 62 लाख गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

1

0

जुलाई से 10 साल से अधिक पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को किसी भी पेट्रोल पंप पर फ्यूल नहीं दिया जाएगा। यह नियम कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निदेर्शों के अनुसार लागू किया गया है।

Loading...

Jun 21, 2025just now

वैश्विक संकल्प बने 'योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ'

दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी ने विशाखापट्टनम में तीन लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक के साथ योग किया। इसी के साथ आंध्र प्रदेश सरकार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। प्रोग्राम में 50 लाख से ज्यादा योग प्रमाणपत्र भी बांटे गए।

Loading...

Jun 21, 2025just now

पंजे और लालटेन के शिकंजे ने बिहार को बना दिया था पलायन का प्रतीक 

चुनावी साल में पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के दौरे पर हैं जहां उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। साथ ही जल, रेल और बिजली क्षेत्र सहित कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और विकास कार्यों का उद्घाटन किया। बिहार के सीवान पहुंचने पर पीएम मोदी का लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Loading...

Jun 20, 202516 hours ago

हवा में हड़कंप! इंडिगो विमान में बीच आई खराबी, लौटा चेन्नई  

मदुरै जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही चेन्नई वापस लौटना पड़ा। 68 से ज्यादा यात्रियों को लेकर फ्लाइट सुबह चेन्नई से रवाना हुई थी। इंडिगो की उड़ान 6ई-7167 तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई लौट आई।

Loading...

Jun 20, 202517 hours ago

स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत 48वें स्थान पर

स्विस बैंकों में भारतीयों का जमा धन 2023 की तुलना में 2024 में तीन गुना बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक (लगभग 37,600 करोड़ रुपए) हो गया। स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में रखे गए धन में भारी वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी हुई।

Loading...

Jun 20, 202518 hours ago