×

मध्यप्रदेश तरबतर... हिमाचल में अब तक 69 की मौत

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। वहीं राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह बारिश का दौरान जारी रहा।

By: Arvind Mishra

Jul 05, 202515 hours ago

view1

view0

मध्यप्रदेश तरबतर... हिमाचल में अब तक 69 की मौत

राजस्थान में सामान्य से 137 फीसदी ज्यादा बारिश 

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के 20 शहरों में भारी बारिश हुई। मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों में रेड अलर्ट रहा। जबलपुर में गैस सिलेंडर वाला ट्रक पानी में डूब गया। मंडला में बाढ़ की स्थिति है। टीकमगढ़ में 24 घंटे में 6 इंच पानी गिरा है। वहीं राजधानी भोपाल में शनिवार को सुबह बारिश का दौरान जारी रहा। वहीं राजस्थान में 1 जून से अब तक 167.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 137 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, लगातार मानसून एक्टिव होने से अब एक भी जिला सूखा नहीं है। जबकि पिछली जुलाई के पहले हफ्ते तक 14 जिले सूखे की चपेट में थे। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश तबाही मचा रही है। उफनती नदियों से 14 पुल बह गए हैं। प्रदेश की 500 सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। कांगड़ा, मंडी, चंबा और शिमला जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से 69 लोगों की जान चली गई। सबसे बुरी स्थिति मंडी जिले में है, जहां 17 लोग मारे गए और 40 अभी भी लापता हैं। उत्तरप्रदेश में भी तेज बारिश जारी है। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। यहां गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है। शुक्रवार देर रात तक गंगा का जलस्तर 62.63 मीटर दर्ज किया गया। खतरे का निशान 71.262 है।

राजस्थान: 30 जिलों में चेतावनी

राजस्थान में इस साल मानसून खासा मेहरबान है। राज्य में इस सीजन सामान्य से 137 फीसदी ज्यादा बरसात दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी 4 जिलों कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में भारी बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 2-3 दिन कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

यूपी के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी के 44 जिलों में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 13 जिलों में भारी बारिश जबकि 31 जिलों में गरज-चमक के साथ पानी गिरने की चेतावनी जारी की है। पिछले 4 दिन में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 136.2 मिमी हुई है। जो 18 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यूपी में मानसून सीजन में नदियां उफान पर हैं। वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में आधा से ज्यादा डूब गया। इसके अलावा पंडा-पुरोहितों की 300 से ज्यादा चौकियां डूब गईं। काशी में गंगा का जलस्तर 4 दिन में 15 फीट तक बढ़ा है।  

पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट

पंजाब में एक बार फिर बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन पठानकोट और बठिंडा में हल्की बारिश देखने को मिली, जबकि अन्य राज्य सूखा रहा। जिसके चलते तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यलो अलर्ट है। यहां मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अन्य राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। लेकिन, कल से तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 48 घंटों में राज्य में आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आधे से अधिक राज्य में बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

रायसेन में पहाड़ी पर दिखा नैनीताल जैसा नजारा, बादल नीचे उतरे

1

0

रायसेन में पहाड़ी पर दिखा नैनीताल जैसा नजारा, बादल नीचे उतरे

रायसेन में पहाड़ी पर दिखा नैनीताल जैसा नजारा, बादल नीचे उतरे

Loading...

Jul 05, 20252 hours ago

सागर में सुबह से दोपहर तक  लगातार बारिश

1

0

सागर में सुबह से दोपहर तक  लगातार बारिश

सागर में सुबह से दोपहर तक  लगातार बारिश

Loading...

Jul 05, 20252 hours ago

सुपर स्पेशलिटी के मरीजों को परेशान कर रहे एचएसीएल के कर्मचारी

1

0

सुपर स्पेशलिटी के मरीजों को परेशान कर रहे एचएसीएल के कर्मचारी

रीवा के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में एचएसीएल आउटसोर्स कर्मचारी मरीजों को रसीद, रिपोर्ट और व्यवहार से कर रहे परेशान। गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं, मारपीट तक की नौबत।

Loading...

Jul 05, 20257 hours ago

सोन बैराज अनूपपुर जिले के लिए प्रगति का द्वार खोलेगा

1

0

सोन बैराज अनूपपुर जिले के लिए प्रगति का द्वार खोलेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के 443 करोड़ से अधिक राशि के 114 विकास कार्यों का रीवा से वर्चुअल भूमिपूजन किया। सोन बैराज परियोजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, और कटना नदी पर बांध बनेगा।

Loading...

Jul 05, 20258 hours ago

कहां खर्च हुई राशि, अभिमत अनुशंसा सहित ईओडब्ल्यू ने मांगी जानकारी

1

0

कहां खर्च हुई राशि, अभिमत अनुशंसा सहित ईओडब्ल्यू ने मांगी जानकारी

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में टीन शेड निर्माण के नाम पर निकाली गई 3 करोड़ रुपये की राशि का गलत इस्तेमाल! ईओडब्ल्यू ने PWD अधिकारियों से मांगी स्पष्ट जानकारी व अभिमत सहित रिपोर्ट।