मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनूपपुर जिले के 443 करोड़ से अधिक राशि के 114 विकास कार्यों का रीवा से वर्चुअल भूमिपूजन किया। सोन बैराज परियोजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, और कटना नदी पर बांध बनेगा।

मुख्यमंत्री ने रीवा से अनूपपुर जिले के 114 विकास कार्यों का वर्चुअली किया भूमिपूजन
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को रीवा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोतमा में आयोजित कार्यक्रम को रीवा से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने अनूपपुर जिले के 443.31 करोड़ रुपए के 114 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोन बैराज परियोजना किसानों के लिए बड़ी सौगात होगी।
रीवा से वर्चुअल माध्यम द्वारा कोतमा के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते दौर के मध्यप्रदेश में हम सभी क्षेत्रों में समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं। गरीब, युवा, किसान व महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अमरकंटक नर्मदा जी के साथ सोन एवं जुहिला नदी का उद्गम स्थल है। राम, सीता व लक्ष्मण जी के वनवास काल में यात्रा का रामपथ गमन विकसित व भव्य बनाया जाएगा। अनूपपुर जिले में इस मार्ग को भी भव्य व विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले में स्मार्ट क्लास का संचालन शिक्षण सुविधाओं के लिए एक उदाहरण है। उससे अन्य जिले भी प्रेरणा लेंगे। अमरकंटक में निर्मित झूला पुल हमें लक्ष्मण झूले की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ में नर्मदा यात्रियों की सुविधाओं के लिए घाट व छाया स्थल एवं अन्य सुविधाएँ विकसित की जायेंगी।
कटना नदी में बनेगा बांध
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीतामढ़ी वृहद परियोजना, सोन-मोहारी माइक्रो इरिगेशन योजना तथा कटना नदी पर बांध निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बिजुरी में आउटडोर स्टेडियम, जैतहरी स्टोरेज वेयर में कराए जाने वाले कार्यों तथा खाटी में विद्युत सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की। प्रदेश को दुग्ध क्रांति के माध्यम से देश का प्रथम दुग्ध उत्पादक प्रदेश बनाया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है साथ ही शासकीय कर्मचारियों को जुलाई माह में प्रमोशन देने का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और अब प्रति व्यक्ति आय एक लाख 52 हजार रुपए हो गई है। रीवा से वर्चुअल संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी तथा पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।
एयरपोर्ट में हुआ आत्मीय स्वागत
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री सिंगरौली जिले के सरई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोपाल से वायुयान द्वारा रीवा एयरपोर्ट पहुंचे। रीवा एयरपोर्ट में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, पूर्व महापौर वीरेन्द्र गुप्ता, डीआईजी राजेश सिंह, कलेक्टर प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री सरई में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रीवा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हुए।
स्थानीयजनों व बच्चों से की मुलाकात
रीवा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित स्थानीय व प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री को देखकर समान मोहल्ला संजय नगर के निवासियों व बच्चों ने फोटो खिचवाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने सहर्ष सभी से आत्मिक भाव से मुलाकात करते हुए फोटो खिचवाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह