रीवा के संजय गांधी अस्पताल में टीन शेड निर्माण के नाम पर निकाली गई 3 करोड़ रुपये की राशि का गलत इस्तेमाल! ईओडब्ल्यू ने PWD अधिकारियों से मांगी स्पष्ट जानकारी व अभिमत सहित रिपोर्ट।

रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल के छत में टीन शेड निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निकाली गई निविदा के बाद एनकेपी कांस्ट्रक्शन कंपनी कटनी द्वारा निर्माण नहीं किया गया। जबकि पूरी राशि आहरित कर ली गई। शिकायत की सत्यता के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में अपराध पंजीबद्ध किया गया। कार्यपालन यंत्री, एसडीओ से मांगे गए जवाब में अधिकारियों ने जो लिखित जवाब पेश किया है वह ईओडब्ल्यू के ही गले नहीं उतर रहा है।
उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा एनकेपी कांस्ट्रक्शन कंपनी कटनी को निविदा के आधार पर एग्रीमेंट नंबर 50, दिनांक 21 जुलाई 2022 को निर्माण कार्य का जिम्मा सौंपा गया था। ताज्जुब की बात यह है कि संजय गांधी अस्पताल की छत में आज तक टीन शेड का निर्माण नहीं किया गया। जबकि कार्य की अनुमानित लागत लगभग 3 करोड़ रुपए का बंदरबांट कर लिया गया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी ओंकार मिश्रा ने जिस एनकेपी कंपनी को कार्य का जिम्मा दिया था उसके प्रोप्राइटर कौन हैं यह भी अभी तक साफ नहीं हो पाया। सूत्रों की मानें तो एनकेपी कांस्ट्रक्शन कंपनी कटनी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग ओंकार मिश्रा के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
संजय गांधी अस्पताल की छत में सीपिंग के चलते टीन शेड के निर्माण कार्य किया जाना था ऐसी स्थिति में टेंडर निकाला गया जिसे तत्कालीन कार्यपालन यंत्री केके गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी ओंकार मिश्रा ने एक ऐसी कंपनी को टेंडर दिया जिससे उनका निजी लाभ हो सकता था। कार्य का जिम्मा मिल जाने के बाद निर्माण कंपनी ने संजय गांधी अस्पताल की छत में टीनशेड का निर्माण नहीं किया जबकि पूरी राशि आहरित कर ली गई। शिकायत के बाद आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने इनके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
गोल मोल भेजी जानकारी
ईओडब्ल्यू द्वारा मांगे गए जवाब में जो जानकारी भेजी गई है उसमें बताया गया है कि उक्त राशि से शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय रीवा की छत में टीन शेड निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति से किया गया है एवं आयुर्वेदिक महाविद्यालय रीवा में रंगाई पुताई तथा बालक छात्रावास में मरम्मत का कार्य एवं महाविद्यालय में छत के मरम्मत का कार्य उसी राशि से किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस राशि का खर्च अन्य कार्यों में होना बता रहे हैं वहां से पहले ही रंगाई पुताई, छत मरम्मत, टीनशेड निर्माण के लिए विभाग को राशि भेजी जा चुकी है। ऐसी स्थिति में इनके द्वारा संजय गांधी अस्पताल में टीनशेड का निर्माण न कर अन्य कार्यों में राशि खर्च होना किसी के गले नहीं उतर रहा है।
स्पष्ट जानकारी भेजने दिया नोटिस
तत्कालीन कार्यपालन यंत्री द्वारा संजय गांधी अस्पताल के टीनशेड निर्माण के स्थान पर अन्य कार्यों पर खर्च की गई राशि को लेकर ईओडब्ल्यू ने एक बार फिर से यह जवाब मांगा है कि जो शिकायत में उठाए गए बिन्दुवार स्पष्ट अभिमत नहीं दिया गया है। ऐसी स्थिति में जो शिकायत में बिंदु हैं उनका बिंदुवार प्रतिवेदन अभिमत अनुशंसा के साथ भेजें। हालांकि अभी तक लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 से कोई भी जानकारी ईओडब्ल्यू को दी गई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।