मध्यप्रदेश के इंदौर में वायईएफ भारत समिट-2025 का आयोजन किया गया। समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। सीएम ने यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम समिट 2025 की संबोधित करते हुए कहा-प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश, औद्योगिक विकास की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

इंदौर में वायईएफ भारत समिट-2025 का आयोजन किया गया।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के इंदौर में वायईएफ भारत समिट-2025 का आयोजन किया गया। समिट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की। सीएम ने यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम समिट 2025 की संबोधित करते हुए कहा-प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश, औद्योगिक विकास की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार ने बजट को डबल करने का संकल्प लिया। आज पूरे देश में मध्यप्रदेश, औद्योगीकरण में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला राज्य है। इंदौर में हुकुमचंद मिल का मामला 30 वर्ष से लंबित था। हमारी सरकार ने संवेदनशीलता के साथ श्रमिकों का बकाया भुगतान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सप्ताह में ग्वालियर में उद्योग के लिए महत्वपूर्ण दिन होगा। साथ ही प्रदेश में 4 नए मेडिकल कॉलेज की भी सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।
एक साल में दो मेट्रो चलाने वाला पहला राज्य एमपी
इंदौर एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सीएम ने कहा- देश में मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जिसने एक साल में दो शहरों में मेट्रो का संचालन शुरू किया है। दिसंबर 2025 का अंतिम सप्ताह मप्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने इंदौर और भोपाल के मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र को 2047 विजन के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही भोपाल मेट्रो के शुभारंभ को लेकर प्रदेशवासियों को बधाई दी।
सिंधिया ने दिया नैतिकता और सफलता का मंत्री
मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवा उद्यमियों को सफलता के लिए उसूलों और नैतिकता का पाठ पढ़ाया। साथ ही युवाओं को नेशन फर्स्ट की सीख दी गई। सिंधिया ने नैतिकता और उसूलों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने उसूलों से समझौता करता है, वह कभी सफल नहीं हो सकता। रात को सोने से पहले हमें खुद को आईने में देखना होता है, इसलिए कभी भी गलत रास्ता नहीं चुनना चाहिए क्योंकि अंतत: हमें खुद को ही जवाब देना पड़ता है।
मुश्किलें आएंगी पर हिम्मत नहीं हारना
सिंधिया ने टाटा समूह की सफलता का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे 250 साल पहले एक घने जंगल में टाटा स्टील का प्लांट लगाया गया था। आज वही टाटा ब्रिटिश स्टील का अधिग्रहण कर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शुमार है। उन्होंने कहा कि यह सब सिर्फ अडिग हौसले और उसूलों से ही संभव हुआ है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन हिम्मत के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन का मूल मंत्र है।
नेशन फर्स्ट की विचारधारा और दिग्गज वक्ता
यंग एंटरप्रेन्योर्स फोरम द्वारा आयोजित यह समिट नेशन फर्स्ट की विचारधारा पर आधारित थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी उद्योग जगत के दिग्गजों और विचारकों के साथ गहन चर्चा की। इस अवसर पर राज शमनानी, अमोघ लीला दास और विकास खेमनानी जैसे प्रख्यात वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए। समिट में प्रदेशभर से आए युवा उद्यमियों को व्यापारिक रणनीतियों और आध्यात्मिक संतुलन के गुर सिखाए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
त्योहारी सीजन से पहले मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई। भोपाल, इंदौर समेत 8 जिलों में घी और मिठाइयों के सैंपल अमानक पाए गए हैं। नागपुर से आया मिल्क केक और गुजरात की डेयरी का घी भी जांच में फेल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।