नए साल 2026 के पहले दिन सतना जिला अस्पताल में खुशियों की बहार रही। 24 घंटे में 29 नवजातों का जन्म हुआ, जिनमें 18 बेटियां शामिल हैं। सभी माताएं और शिशु स्वस्थ हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नए साल की पहली सुबह के उत्साह से हर आम-खास लबरेज रहा है। इसी दिन जिला के दो दर्जन से अधिक परिवारों के लिए गुड न्यूज भी मिली। इनके घर नन्हें मेहमानों का आगमन खुशियों का डबल डोज साबित हुई। गायनी विभाग की एचओडी डॉ मंजू सिंह ने बताया कि नववर्ष 2026 के पहले दिन सतना के जिला अस्पताल में खुशियों की ऐसी सुबह आई, जिसने पूरे शहर को नई उम्मीद से भर दिया। 1 जनवरी की पहली तारीख पर 24 घंटे के भीतर कुल 29 नवजात शिशुओं का जन्म दर्ज किया गया, जिनमें 18 बेटियां और 11 मेल बच्चे शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, नए साल पर जन्म लेने वाले बच्चों ने अस्पताल परिसर को उल्लास से भर दिया। इनमें से 7 बेटियां और 4 बेटे नवजातों का जन्म सीजर डिलीवरी के माध्यम से हुआ, जबकि शेष 18 शिशुओं ने सामान्य प्रसव से जन्म लिया। सबसे सुखद और राहत भरी बात यह रही कि सभी माताएं और उनके नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
11.59 पर अनीता की गोद में आया लाल
नववर्ष के पहले दिन जाते-जाते खुशी दे गया। यहां के जिला अस्पताल में भर्ती पन्ना नाका के उमरी निवासी अनीता पांडेय को रात 11.59 बजे बेटा पैदा हुआ। यानि दूसरा दिन लगने से 1 मिनट पहले अनीता ने बेटा को जन्म दिया। दोनों ही स्वस्थ बताए गए हैं। कुल मिलाकर यह दिन कई परिवारों के लिए नन्हे मेहमानों के आगमन की खुशी लेकर आया।
यह भी पढ़ें: भोपाल में संघ प्रमुख भागवत बोले-जिसमें शक्ति उसकी सनता है विश्व


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।