मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉफ्रेंस की शुरुआत हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का कलेक्टर कमिश्नर कांफ्रेंस में मुख्य सचिव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को दो दिवसीय कमिश्नर-कलेक्टर कॉफ्रेंस की शुरुआत हुई। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं अफसरों को हिदायत देते हुए सीएम ने साफ शब्दों में कहा- सभी एक बात मन में बैठे लें, जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। हमें इसे हर हाल में कायम रखना है। मध्यप्रदेश में जवाबदेह, पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित है। सीएम ने कहा- सुशासन के माध्यम से प्रदेश के समग्र और समावेशी विकास का लक्ष्य राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में प्रशासनिक दक्षता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता से सीधा संवाद सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकारी यह तय करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे नागरिक तक पहुंचे। सीएम न सख्त लहजे में कहा कि ऑफिस में बैठने से काम नहीं चलेगा। कुर्सी का मोह छोड़कर अधिकारी फील्ड में जाएं। गांवों का दौरा करें। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझें और हो सके तो मौके पर ही समाधान करें। ईश्वर ने यदि हमें समाज के लिए काम करने का दायित्व दिया है तो हमें एक विनम्र विद्यार्थी की तरह दायित्व का इमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
सीएम ने कहा-प्रदेश में पारदर्शी शासन के साथ विकास की गति को और तेज करना है। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में दो दिन ये मंथन किया जाएगा कि शासन व्यवस्था को और अधिक सहज, सरल, बेहतर, पारदर्शी कैसे बनाया जाए, ताकि योजनाओं का लाभ तेजी से जनता तक पहुंच सके। जिलों में तैनात अधिकारी अपने काम और नवाचार से अपनी पहचान कायम करें। किसी भी ज्वलंत विषय पर पूरी दक्षता और तथ्यों के साथ अपनी बात रखें।
सीएम ने कहा कि अक्सर सुनने में आता है कि अधिकारी जनता को समय नहीं देते। लोग मिल नहीं पाते। इस कमी को प्रमुखता से दूर करना होगा। स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और शासन, प्रशासन से निरंतर संवाद बनाकर रखें। सुझाव भी लें। अच्छी चीजें ग्रहण करने से परहेज न किया जाए। हर दिन, हर तरीके से नई चीजें सीखें और अपनी दक्षता और अनुभव से बेहतर क्रियान्वयन करें, लक्ष्य यह रखें कि नवाचार का समाज को लाभ मिले।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।